{"_id":"6651260dcc7a40ab2c0eed24","slug":"four-years-passed-professional-courses-not-started-in-two-colleges-kaithal-news-c-18-1-knl1004-396646-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार वर्ष बीते, दो कॉलेजों में शुरू न हुए प्रोफेशनल कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार वर्ष बीते, दो कॉलेजों में शुरू न हुए प्रोफेशनल कोर्स
Sat, 25 May 2024 05:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 25 May 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में वर्ष 2020 में तीन कॉलेज शुरू हुए थे। राजकीय महिला महाविद्यालय राजौंद, राजकीय महिला महाविद्यालय चक्कू लदाना व राजकीय महाविद्यालय कलायत। चार वर्ष बीत जाने के बाद अब तक दो कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स शुरू नहीं हो सके हैं।
इनमें राजकीय महिला महाविद्यालय राजौंद व चक्कू लदाना में छात्राओं को प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए या तो कैथल आना पड़ता है या फिर चीका या कलायत जाना पड़ता है। छात्राओं की मांग है कि इन कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जाए, ताकि अपनी रूचि के अनुसार छात्राएं प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला ले सके।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक व प्रोफेशन कोर्स पर अधिक जोर दिया गया है लेकिन जिले में दो सरकारी कॉलेजों में ये कोर्स उपलब्ध नहीं है। छात्राओं को अपने गृह क्षेत्र में कॉलेज होने के बाद भी प्रोफेशनल व व्यावसायिक कोर्स के लिए शहर या कस्बे में जाना पड़ता है। यदि ये कोर्स राजकीय महिला महाविद्यालय में हो जाएं तो संबंधित क्षेत्र की छात्राओं को कोर्स के लिए शहर या कस्बे में नहीं जाना पड़ेगा। उनका समय बचेगा और पढ़ाई अच्छी कर पाएंगे।
विज्ञापन
राजौंद व चक्कू लदाना के राजकीय महाविद्यालय में बीए के अलावा अन्य कोई कोर्स नहीं है। कलायत में बीए, बीकॉम व एमकॉम है। इसके अलावा अन्य कार्सों के लिए मुख्यालय को मांग भेजी गई है। अब तक कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने के निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
कॉलेज में प्रोफेशनल व व्यवसायिक कोर्सों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को मांग भेजी गई है। जैसे ही अनुमति मिल जाएगी कॉलेजों में कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।-- राजेश सैनी, जिला नोडल अधिकारी उच्चतर शिक्षा विभाग व प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, कलायत।
महाविद्यालय और कोर्सों में सीटों की संख्या
कॉलेज का नाम
कोर्स
सीटें
राजकीय महिला महाविद्यालय राजौंद
बीए
60
राजकीय महिला कॉलेज चक्कू लदाना
बीए
60
राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत
बीए
60
राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत
बीकॉम
60
राजकीय महिला महाविद्यालय कलायत एमकॉम
60
विज्ञापन
कैथल। जिले में वर्ष 2020 में तीन कॉलेज शुरू हुए थे। राजकीय महिला महाविद्यालय राजौंद, राजकीय महिला महाविद्यालय चक्कू लदाना व राजकीय महाविद्यालय कलायत। चार वर्ष बीत जाने के बाद अब तक दो कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स शुरू नहीं हो सके हैं।
इनमें राजकीय महिला महाविद्यालय राजौंद व चक्कू लदाना में छात्राओं को प्रोफेशनल कोर्स करने के लिए या तो कैथल आना पड़ता है या फिर चीका या कलायत जाना पड़ता है। छात्राओं की मांग है कि इन कॉलेजों में प्रोफेशनल कोर्स शुरू किए जाए, ताकि अपनी रूचि के अनुसार छात्राएं प्रोफेशनल कोर्स में दाखिला ले सके।
विज्ञापन
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत व्यावसायिक व प्रोफेशन कोर्स पर अधिक जोर दिया गया है लेकिन जिले में दो सरकारी कॉलेजों में ये कोर्स उपलब्ध नहीं है। छात्राओं को अपने गृह क्षेत्र में कॉलेज होने के बाद भी प्रोफेशनल व व्यावसायिक कोर्स के लिए शहर या कस्बे में जाना पड़ता है। यदि ये कोर्स राजकीय महिला महाविद्यालय में हो जाएं तो संबंधित क्षेत्र की छात्राओं को कोर्स के लिए शहर या कस्बे में नहीं जाना पड़ेगा। उनका समय बचेगा और पढ़ाई अच्छी कर पाएंगे।
विज्ञापन
राजौंद व चक्कू लदाना के राजकीय महाविद्यालय में बीए के अलावा अन्य कोई कोर्स नहीं है। कलायत में बीए, बीकॉम व एमकॉम है। इसके अलावा अन्य कार्सों के लिए मुख्यालय को मांग भेजी गई है। अब तक कॉलेज में नए कोर्स शुरू करने के निर्देश प्राप्त नहीं हुए हैं।
कॉलेज में प्रोफेशनल व व्यवसायिक कोर्सों के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को मांग भेजी गई है। जैसे ही अनुमति मिल जाएगी कॉलेजों में कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे।