फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four years have passed, the train going to Jind could not be started

Kaithal News: चार साल बीते, शुरू न हो सकी जींद जाने वाली ट्रेन

Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 07 Apr 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Four years have passed, the train going to Jind could not be started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नरवाना- कुरुक्षेत्र रेल मार्ग पर कोरोना महामारी के समय दोपहर के समय बंद हुई जींद जाने वाली ट्रेन चार साल बीत जाने के बाद भी नहीं चल पा रही है।

कुरुक्षेत्र से दोपहर को 12ः40 मिनट पर जींद जाने के लिए कैथल स्टेशन पर पहंुचती थी। लंबा अरसा गुजरने के बाद ट्रेन अब तक नहीं चलाई जा रही है। इस के बंद होने से खासकर कैथल के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

सुबह व शाम को ट्रेन का संचालन न होने के यात्रियों को बस व अन्य वाहनों में ज्यादा रुपये खर्च करना करना पड़ता है, जिससे यात्रियों को समय व पैसों दोनों की हानि होती है। दिसंबर 2022 में कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के
विज्ञापन


दौरान जींद व कुरुक्षेत्र जाने वाली ट्रेन चलाई थी।

गौरतलब है कि कैथल स्टेशन से अब दोपहर को जींद व कुरुक्षेत्र जाने के लिए कोई ट्रेन नहीं है। वर्तमान समय में अब जींद से कुरुक्षेत्र जाने के लिए 10.20 पर ट्रेन जाती है इसके बाद शाम को ट्रेन दोनों ओर जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के चेयरमैन सतपाल गुप्ता ने बताया कि इस संबंध में रेल यात्री कल्याण समिति कैथल की ओर से सांसद नवीन जिंदल को कई बार ज्ञापन भी सौंप चुके है, लेकिन अब तक रेलवे की ओर से कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed