फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four ubsent to raod saftey meeting dc take action

चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, अधूरी तैयारी के साथ आए अधिकारियों को फटकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Four ubsent to raod saftey meeting dc take action
कैथल। डीसी सुजान सिंह ने सड़क सुरक्षा विषय पर आयोजित बैठक में ना पहुंचने पर चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही ऐसे अधिकारियों को फटकार लगाई, जो आधी अधूरी तैयारियों के साथ बैठक में आए थे। डीसी ने कहा कि सड़क सुरक्षा इंसान की जिंदगी से जुड़ा मुद्दा है। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी सड़क सुरक्षा से संबंधित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना सुनिश्चित करें। राज्य व राष्ट्रीय राजमार्ग पर जिन अवैध कटों को बंद किया गया है, अगर कोई व्यक्ति उसे तोड़ता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में गैर हाजिर रहे लोक निर्माण विभाग की डिविजन-2 के कार्यकारी अभियंता तथा नरवाना डिविजन के अधिकारी, एचएसवीपी के अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एसडीएम कमलप्रीत कौर, विवेक चौधरी, शशि वसुंधरा, सीटीएम सुरेश राविश, डीएसपी रविंद्र सांगवान, डीडीपीओ जसविंद्र सिंह, कार्यकारी अभियंता बनारसी दास, प्रशांत कुमार, कुलदीप सिंह, डीईओ बिजेंद्र नरवाल, शीशपाल, ओमप्रकाश, लाजपत राय मौजूूद रहे।
विज्ञापन

एक्शन टेकन रिपोर्ट समयानुसार दें अधिकारी
डीसी सुजान सिंह ने एचएनआई व नगर परिषद के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि बैठक में पूरी तैयारी के साथ आया करो। जो विभाग सड़क सुरक्षा को लेकर दिए गए बिंदुओं पर कार्य पूरा कर देता है तो उसकी एक्शन टेकन रिपोर्ट समयबद्ध देना सुनिश्चित करें। जितने भी क्षेत्र के अधिकारी हैं वे सभी जिला में दुर्घटना संभावित क्षेत्र, गड्ढे आदि की जानकारी दें, ताकि समस्या को दूर किया जा सके। पुलिस विभाग ट्रैफिक व्यवस्था व ऐसे क्षेत्रों को चिन्हित करके रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जहां पर दुर्घटना की संभावना है।
विज्ञापन

आवागमन बढ़ा, कोई परेशानी न आने दें
डीसी ने नगर परिषद के अधिकारी को निर्देश दिए कि भगत सिंह चौक रोड के डिवाईर को दुरूस्त करें। उन्होंने कहा कि अब शहर में काफी आवागमन हो गया है, इसलिए सभी लाइटों को भी दुरुस्त किया जाए। नए बस स्टैंड के पास रोड को रिपेयर करके ठीक करें, ताकि आवागमन में कोई परेशानी नही हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जहां भी डिवाईडर बढ़ाने हैं, उच्चाधिकारियों से तालमेल करके जल्द कार्य को पूरा करवाएं। ढाबों के पास अवैध कट हैं, उन्हें तुरंत बंद किए जाएं, ताकि उन क्षेत्रों में दुर्घटना से बचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed