{"_id":"68754a47079635e1ad0de8a8","slug":"four-shops-were-vacated-two-were-given-time-kaithal-news-c-18-1-knl1004-692202-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार दुकानें खाली करवाईं, दो को दी मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार दुकानें खाली करवाईं, दो को दी मोहलत
Mon, 14 Jul 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। नगर पालिका प्रशासन ने सोमवार को दादा खेड़ा मैदान के पास स्थित पुराने जोहड़ (तालाब) की जमीन पर बनी अवैध दुकानों को हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर चार दुकानों को खाली करवा दिया, जबकि दो दुकानों को मशीनरी हटाने के लिए मंगलवार सुबह 10 बजे तक की मोहलत दी गई है। कार्रवाई के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
इस अभियान के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में बिजली निगम राजौंद के एसडीओ योगेश कुमार को नियुक्त किया गया था। मौके पर एमई अशोक कुमार, सचिव नरेंद्र शर्मा और जेई अश्विनी कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन पुलिस की मौजूदगी में कोई व्यवधान नहीं होने दिया गया।
नगर पालिका के एमई अशोक कुमार ने बताया कि तालाब की जगह पर छह दुकानें अवैध रूप से बनाई गई थीं। इन्हें खाली करने को लेकर पहले भी कई बार नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन दुकानदारों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। सोमवार को तीन दुकानदारों ने प्रशासनिक दबाव में दुकानें स्वयं खाली कर दीं।
विज्ञापन
दो दुकानों में भारी मशीनरी होने के कारण दुकानदारों के आग्रह पर उन्हें 15 जुलाई सुबह 10 बजे तक का समय दिया गया है, ताकि वे अपना सामान सुरक्षित निकाल सकें। इसके बाद सभी ढांचों को जेसीबी मशीन से गिरा दिया जाएगा।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट योगेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक आदेशों के तहत कार्रवाई की जा रही है और किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नगर पालिका सचिव नरेंद्र शर्मा ने शहरवासियों से अपील की कि जो भी व्यक्ति सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए हुए है, वह स्वेच्छा से उसे खाली कर दें, अन्यथा सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।