फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four shops sealed for not paying installments

Kaithal News: किस्त न भरने पर चार दुकानें सील

Tue, 25 Mar 2025 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 25 Mar 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Four shops sealed for not paying installments
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। बैंक से ऋण लेकर दुकान के के मालिक ने किस्तें नहीं भरी। ऐसे में आईसीआईसीआई बैंक व पुलिस की टीम ने सोमवार शाम को अमरगढ़ गामड़ी में गली नंबर 11 नजदीक इन चार दुकानों को सील कर दिया। ये दुकानें कैथल के गुरदीप व जसप्रीत कौर की हैं, जिन्होंने बैंक से 1.54 करोड़ रुपये का ऋण लिया था लेकिन किस्तें नहीं भरी।

गौरतलब है कि ये सात दुकानें 298 गज जमीन पर बनी हैं। हालांकि मौके पर सात हैं, लेकिन जांच के दौरान तीन दुकानों की रजिस्टरी सही पाई गई और चार पर ऋण लिया हुआ था। ऐसे में अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और ऋण वाली दुकानें सील कर दी। साथ ही जमीन मालिक को चेताया गया कि कागजी कार्रवाई पूरी किए बिना उन्हें न खोला जाए।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान डयूटी मजिस्ट्रेट रहे कैथल के तहसीलदार रविंद्र कुमार ने बताया कि दुकानों पर आईसीआईसीआई बैंक से लोन था। इस जमीन की मालिक परमजीत कौर ने दुकानों पर लोन लिया था, लेकिन किस्तें नहीं भरी। इस संबंध में बैंक अधिकारियों की ओर से जिला प्रशासन को शिकायत दी गई। जांच के दौरान शिकायत में बैंक अधिकारियों की ओर से लगाए गए आरोप सही पाए गए। इस संबंध में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें नोडल अधिकारी बनाया गया है। किस्त न भरने पर दुकानें सील की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed