फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four person arrested for bettting in IPL

कैथल में आईपीएल मैच पर सट्टा लगाते चार गिरफ्तार

Fri, 30 May 2014 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Fri, 30 May 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
Four person arrested for bettting in IPL
कैथल पुलिस के स्पेशल स्टाफ ने शहर के बड़े डाकखाने के पास एक घर में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में बुधवार को मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेले गए मुकाबले पर सट्टा लगाते चार युवकों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 18 लाख रुपये कैश, टीवी और मोबाइल के अलावा कुछ अन्य सामान भी बरामद किया है। वीरवार को चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना शहर में डीएसपी क्राइम गुरमेल सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि स्पेशल स्टाफ प्रभारी सबइंस्पेक्टर कश्मीर सिंह को सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ लोग आईपीएल मैचों पर सट्टा लगा रहे हैं। जिस पर उन्होंने अपनी अगुवाई में एक अगुवाई में टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत सबइंस्पेक्टर अजीत राय को अपने छोटे हस्ताक्षर युक्त एक-एक हजार के 20 नोट देकर बोगस फंटर नियुक्त किया गया। अजीत राय ने रेलवे रोड बड़ा डाकखाना के नजदीक स्थित मकान में जाकर टीवी पर मैच देखकर डिब्बा मोबाइल से जीत-हार के भाव सुनकर 20 हजार रुपये चेन्नई सुपरकिंग की जीत पर लगा दिए। बुकी पेड पर एंट्री होते ही पुलिस पार्टी ने संकेत मिलते ही रेड मारी और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

रेड के समय डिब्बा मोबाइल के ऑन स्पीकर पर चेन्नई की जीत पर 100 रुपये के बदले 50 का भाव बोला जा रहा था। उस समय मुंबई की ओर से 18वें ओवर को पॉलार्ड गेंदबाजी और चेन्नई की ओर से सुरेश रैना और डेविड हसी क्रीज पर मौजूद थे।

चारों आरोपी जिले के
पुलिस द्वारा जिन चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनमें महावीर राइस कालोनी वासी हैडली उर्फ संजीव,  लाइड उर्फ सुरेश वासी माडल टाउन जींद रोड, सुरेश वासी अशोका गार्डन कालोनी तथा जितेंद्र वासी माडल टाउन ढांड रोड कैथल शामिल हैं।

चार लाख मौके से और चौदह लाख बेड में छुपाए थे
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक रंगीन टीवी, चार मोबाइल और एक डिब्बा मोबाइल,  दो बुकी पेड, पैन व बोगस फंटर द्वारा दिए गए 20 हजार समेत करीब चार लाख रुपये मौके से बरामद किए गए। जबकि वहां रखे गए एक बैड की तलाशी के दौरान करीब 14 लाख रुपये मिले हैं।


डीएसपी गुरमेल सिंह ने बताया कि चारों आरोपियों को धारा 420 के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। वीरवार को सभी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 12 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, सटोरियों को गिरफ्तार और योजना बनाने वाली पुलिस टीम में सबइंस्पेक्टर अजीत राय, हेडकांस्टेबल किताब सिंह, नरेश कुमार, सिपाही प्रदीप और सिपाही अनूप सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed