{"_id":"660f0bc1e80765ce66021a76","slug":"four-people-including-child-and-woman-injured-in-accidents-kaithal-news-c-18-1-knl1004-361641-2024-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: हादसों में बच्चे, महिला सहित चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: हादसों में बच्चे, महिला सहित चार लोग घायल
Fri, 05 Apr 2024 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 05 Apr 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में एक बच्चे व महिला सहित चार घायल हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी वाहन चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पहले मामले में गांव मैंगड़ा निवासी जयसिंह ने चीका थाना में शिकायत दी कि 28 मार्च को दोपहर के समय उसका साला गांव बरोट निवासी संजीव कुमार उसकी पत्नी श्वेता रानी व पुत्र दैविक के साथ मोटरसाइकिल पर उनसे मिलने गांव मैंगड़ा आ रहा था।
जब वह दोपहर को गांव भागल को पार करके भूंसला की तरफ मुड़ा तो गांव भगवानपुर जिला पटियाला पंजाब निवासी सतनाम सिंह ने तेजगति व लापरवाही से कार चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मोटरसाइकिल सवार तीनों घायल हो गए। आरोपी कार चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी
विज्ञापन
तरसेम ने बताया कि पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दूसरे मामले में गांव सेगा निवासी पवन कुमार ने कलायत थाना में शिकायत दी कि एक अप्रैल को सुबह करीब 11 बजे उसका जानकार ब्राह्मणीवाला निवासी कृष्ण मोटरसाइकिल पर गांव बात्ता से जा रहा था। जब वह गांव बात्ता के नजदीक पहुंचा तो एक कार चालक ने उसे टक्कर मारकर घायल कर दिया। कार चालक मौके से भाग गया। जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।