कैथल। आईजी कॉलेज की बीएससी चौथे सेमेस्टर की चार छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टॉप-10 की सूची में अपना नाम दर्ज करवाया है। छात्राओं ने विवि की ओर से जारी परीक्षा परिणाम में टॉप-10 की सूची में पहले, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर कब्ज़ा करते हुए कॉलेज का मान बढ़ाया। कॉलेज प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने बताया कि लगातार विश्वविद्यालय में बेहतर प्रदर्शन करने वाली आईजी कॉलेज की छात्राएं विश्वविद्यालय में टॉप-10 सूची में अपना नाम दर्ज करवाने में अभी भी सबसे आगे हैं। हाल ही में विश्वविद्यालय की ओर से बीएससी नॉन मेडिकल व कंप्यूटर साइंस (चौथे सेमेस्टर) के परिणाम घोषित किए गए हैं। जिसमें मुस्कान, बीएससी (नॉन मेडिकल) द्वितीय वर्ष ने 580 में से 538 अंक प्राप्त कर 92.4 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान, खुशबु बीएससी (कंप्यूटर साइंस) ने 536 अंक प्राप्त कर 89.6 प्रतिशत के साथ द्वितीय स्थान व कशिश बीएससी (कंप्यूटर साइंस) ने 531 अंक प्राप्त कर 88.5 प्रतिशत के साथ तीसरा स्थान, मुस्कान बीएससी (नॉन मेडिकल) ने 518 अंक प्राप्त कर 89.3 प्रतिशत के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। महिला महाविद्यालय समिति के प्रधान जगदीश बहादुर खुरानिया ने कहा कि सभी स्टाफ व छात्राएं अपनी मेहनत से नई कीर्तिमान स्थापित कर रही है व खुद को व हमें गर्व महसूस करवा रही है। इस मौके पर प्रबंधक समिति के जनरल सेक्रेटरी नरेंद्र मिगलानी, सतीश चावला व कॉलेज प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग, सायंकालीन प्राचार्या प्रभारी श्वेता तंवर एवं पूजा, डिंपल, राधा, साक्षी, लालिशा, गीतांजलि, कमलेश व श्रृष्टि उपस्थित रहे। संवाद