{"_id":"6445a783ed2f02baa00e75b4","slug":"four-girl-students-created-a-world-in-the-examination-results-of-kurukshetra-university-kaithal-news-c-18-1-99717-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में बनाई जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम में बनाई जगह
Mon, 24 Apr 2023 03:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 24 Apr 2023 03:17 AM IST
विज्ञापन
कैथल। इंदिरा गांधी महिला महाविद्यालय की पांच छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में अच्छा प्रदर्शन कर मेरिट में जगह बनाई है। इन छात्राओं में निकिता, स्मृति, गरिमा, रेनू, और मुस्कान शामिल हैं। कॉलेज की प्राचार्या डॉ. आरती गर्ग ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से घोषित बीएससी नॉन मेडिकल एवं कंप्यूटर साइंस के पांचवें सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम में कॉलेज की बीएससी कंप्यूटर साइंस 5वें सेमेस्टर की छात्रा निकिता ने 350 में से 285 अंक प्राप्त कर विश्वविद्यालय में 5वां स्थान, स्मृति ( नॉन- मेडिकल) ने 370 में से 309 अंक प्राप्त 13वां , गरिमा ने 350 में से 266 अंक प्राप्त कर 14 वां स्थान, रेनू व मुस्कान ने 350 में से 265 अंक प्राप्त कर मेरिट में जगह बनाई है। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान राम बहादुर खुरानिया ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसका पूरा श्रेय छात्राओं व प्राध्यापक वर्ग की कड़ी मेहनत को जाता है। उन्होंने छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर हिंदी प्राध्यापिका श्वेता तंवर एवं साइंस विभाग से सृष्टि, मीनाक्षी, निशा, निर्मला, अंकिता गोयल, मोनिका, पूजा व सुवेशा मौजूद रही।