फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Four crore outstanding on Public Health Department

Kaithal News: जनस्वास्थ्य विभाग पर बिजली निगम का चार करोड़ बकाया

Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 06 Jul 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Four crore outstanding on Public Health Department
कैथल। जनस्वास्थ्य विभाग पर बिजली निगम का करीब चार करोड़ रुपये बकाया है। यह राशि न देने की स्थिति में निगम ने विभाग को नोटिस देने की तैयारी कर ली है। इससे पहले साढ़े सात करोड़ रुपये का बकाया था, लेकिन अब तक जनस्वास्थ्य विभाग ने साढ़े तीन करोड़ रुपये ही चुकाए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गर्मी के मौसम पानी की मांग अधिक बढ़ती है। इस स्थिति में जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेलों के अधिक चलने के कारण विभाग का अधिक बिल बनता है। ऐसे में इस बार भी गर्मी के पिछले माह तक जनस्वास्थ्य विभाग के ट्यूबवेलों का साढ़े सात करोड़ रुपये बिल बना है। इसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपये का बिल जमा करवा दिया गया है।
विज्ञापन


अब तक 1.70 करोड़ की चोरी भी पकड़ी-

इस बार बिजली निगम ने पूरे जिले में इस बार पहले की अपेक्षा अधिक 1.70 करोड़ की चोरी भी पकड़ी है। पिछले वर्ष जून माह तक केवल 90 लाख रुपये की चोरी पकड़ी गई थी। ऐसे में बिजली बिलों की रिकवरी करने के साथ ही डिफाल्टिंग राशि भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भलोठिया ने बताया कि इस बार जनस्वास्थ्य विभाग पर करीब सात करोड़ रुपये का बकाया था। इसमें से साढ़े तीन करोड़ रुपये की राशि आ चुकी है। अन्य राशि भी जमा करवाने के लिए नोटिस देने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed