{"_id":"68cdbc96dc16a8f44c0d4802","slug":"four-arrested-in-murderous-assault-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-742530-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जानलेवा हमला करने के मामले में चार काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जानलेवा हमला करने के मामले में चार काबू
Sat, 20 Sep 2025 01:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sat, 20 Sep 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। तितरम थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने में चार आरोपियों अंकेश, मिथुन, विक्की व जितेंद्र सिंह सारण को पुलिस ने काबू किया है। एसआई सुभाष चंद्र ने बताया कि सभी सारण गांव के निवासी हैं।
सारण गांव निवासी रामकिशन सिंह की शिकायत के अनुसार उनका भतीजा कुलमीत भैंसों को लेकर गांव के तालाब की ओर जा रहा था तो भैंस अंकेश के घर की तरफ चली गई। आरोपी अंकेश ने कुलमीत के साथ गाली-गलौज व मारपीट शुरू कर दी। इसे देखकर वह उसके भतीजे को छुड़वाने चला गया, तो अंकेश, मिथुन व 8-10 अन्य व्यक्तियों ने उस पर भी हमला बोल दिया। इसमें अंकेश व मिथुन ने गंडासियों से उसके सिर व बाजू पर वार किया, जिसके बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना तितरम में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद