{"_id":"642b28c6a3b83ff9ad03369a","slug":"four-arrested-for-robbing-scooty-and-gold-kaithal-news-c-18-1-80569-2023-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सराफा कारीगर से स्कूटी और सोना लूटने वाले चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सराफा कारीगर से स्कूटी और सोना लूटने वाले चार गिरफ्तार
Tue, 04 Apr 2023 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 04 Apr 2023 12:58 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सराफा कारीगर से मारपीट कर स्कूटी और सोना लूटने के मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया है। धरे गए आरोपियों में मास्टरमाइंड सहित नारनौंद से कैथल में रहकर सेना की भर्ती की तैयारी कर रहे दो युवक शामिल हैं। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दो को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं दो आरोपियों को न्यायालय ने जेल भेज दिया है।
मीडिया से रूबरू हुए एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि वारदात को सुलझाने में सीआईए-1 टीम को कामयाबी मिली है। घटनास्थल से मिली सीसीटीवी फुटेज से मुख्य आरोपी की पहचान होने पर पुलिस इस वारदात का खुलासा करने में सफल हुई। एसपी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के जिला हुगली के गांव चकडुमुर निवासी मिराजुद्दीन उर्फ मिराज मलिक इस समय चतर मोहल्ला कैथल में रहता है। उसने बताया था कि 28 मार्च की रात आठ बजे उसने दुकान बंद की थी। रात को वह अपने बेटे के साथ स्कूटी से लाल प्यौ के निकट जा रहा था, जहां पहले से खड़े तीन-चार युवकों ने उस पर हमला कर दिया। उनके साथ मारपीट कर स्कूटी व उसमें रखा लगभग 300 ग्राम सोने का बॉक्स भी ले उड़े। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने गांव सौंगरी निवासी आरोपी अमित की पहचान की। इसके बाद अमित को काबू किया गया। बाद में बात्ता निवासी सुरेंद्र, नारनौंद निवासी संदीप और संदीप कुमार को काबू किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी अमित इस लूट की योजना को अंजाम देने के लिए कई दिन से रेकी कर रहा था। वारदात के दिन उसने अपने अन्य चार साथियों के साथ योजना बनाई। इसके अनुसार अमित व सुरेंद्र पैदल बाजार में पहुंच गए तथा उसके अन्य तीन साथी बाइक पर बाजार में पहुंचे। जैसे ही पीड़ित अपने लड़के के साथ स्कूटी पर घर से निकला तो रास्ते में उसे रोक कर मारपीट करके उससे स्कूटी व उसमें रखा सोना छीन लिया। आरोपी वारदात के बाद कैथल से बाहर चले गए थे। कुछ समय बाद जब उन्हें विश्वास हो गया कि पुलिस को उनकी जानकारी नहीं मिली तो वे वापस आ गए। फिर पुलिस ने आरकेएसडी कॉलेज के पास से आरोपियों को काबू किया। साथ ही अमित के घर से 57 ग्राम सोना बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार, पूरे बॉक्स का वजन 354 ग्राम था। उसमें से सोना 57 ग्राम निकला। इस वारदात में नारनौंद का ही एक अन्य युवक शामिल है, जो अभी फरार है। एसपी ने बताया कि अमित बारहवीं पास है। वह कोई काम आदि नहीं करता। वहीं नारनौंद के रहने वाले तीनों युवक कैथल में रहकर सेना में भर्ती की तैयारी कर रहे थे। चारों को न्यायालय में पेश कर संदीप व अमित को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया तथा आरोपी संदीप व सुरेंद्र को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। रिमांड दौरान आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व छीनी गई स्कूटी बरामद की जाएगी। आरोपी सुरेंद्र ज्योतिष का भी काम करता है।