{"_id":"5ee12db68ebc3e42ea610706","slug":"four-arrest-in-atm-brole-in-kyodak-kaithal-news-knl337152195","type":"story","status":"publish","title_hn":"शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाकर अय्यासी करने के लिए आरोपियों ने किया था एटीएम से नकदी लूटने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाकर अय्यासी करने के लिए आरोपियों ने किया था एटीएम से नकदी लूटने का प्रयास
विज्ञापन
कैथल। गांव क्योड़क में पांच जून की रात को सुरक्षा गार्ड को बंधक बनाकर एटीएम से नकदी लूटने का प्रयास करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में एक आरोपी पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पुलिस द्वारा अब पकड़े गए दो आरोपी कैथल के, एक कुरुक्षेत्र के कलसा का और एक पंजाब के सनौर गांव का रहने वाला है। सीआईए वन थाना में बुधवार को डीएसपी कुलवंत सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरोपियों ने शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाकर अय्यासी करने के लिए वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया था, लेकिन असफल रहे। मामले में एक अन्य आरोपी निक्का उर्फ नरेश कैथल की तलाश की जा रही है।
रिमांड पर चल रहे आरोपी से पूछताछ में मिली अन्य आरोपियों की जानकारी
डीएसपी ने बताया कि पुलिस रिमांड पर चल रहे आरोपी खुराना रोड कैथल निवासी संदीप से पूछताछ के बाद गांव सुकेरा खेड़ा जिला सिरसा में किसी रिश्तेदारी में छिपे हुए आरोपी पवन उर्फ पम्मी खुराना रोड कैथल व उसके साथी गौरव उर्फ शम्मी कलसा जिला कुरुक्षेत्र को गिरफ्तार किया गया। ये दोनों आरोपी बाइक पर मौके से फरार हो गए थे। उनके कब्जे से बाइक बरामद कर ली गई है। पवन के कब्जे से डकैती की वारदात में प्रयुक्त की गई 315 की अवैध पिस्तौल व आरोपी गौरव के कब्जे से बैंक की लूटी गई 12 बोर गन बरामद की गई।
रमन को थी एटीएम में कैश डलने की जानकारी
आरोपियों से पूछताछ के बाद मामले में आरोपी पट्टी अफगान निवासी रमन को खुराना रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बैंक डकैती हेतु षड्यंत्र रचा था और रैकी करते हुए अन्य सदस्यों को एटीएम में कैश डलने की जानकारी दी थी। पुलिस द्वारा बुधवार को सुबह पटियाला के गांव सनौर से वहां के निवासी सन्नी उर्फ स्वर्ण को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
खिलाफ दर्ज हैं लूट के प्रयास करने के मामले
पंजाब निवासी आरोपी सन्नी के खिलाफ सनौर व पटियाला में एटीएम तोड़ने के प्रयास के दो मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी संदीप पर 302 का मामला दर्ज है।
पिस्तौल के बल पर सुरक्षा गार्ड को बनाया था बंधक
पांच जून की रात को गांव क्योड़क में एचडीएफसी बैंक के सुरक्षा गार्ड को पिस्तौल के बल पर बंधक बनाकर आरोपियों ने 3281700 रुपये नकदी युक्त एटीएम लूटने का प्रयास किया था। एक आरोपी को पुलिस ने पहले ही मौके से गिरफ्तार कर लिया था। उस आरोपी से गाड़ी, दो गैस सिलिंडर व अन्य उपकरण घटनास्थल से बरामद किए जा चुके हैं। पांचों आरोपी बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिए गए।