{"_id":"65e7778cccffbd44c30f2677","slug":"four-accused-arrested-in-theft-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-341802-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चोरी के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Mar 2024 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। ढांड स्थित चाय की दुकानों से गैस-सिलिंडर व अन्य सामान चोरी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी शांति नगर कैथल निवासी बिट्टू, करोड़ा निवासी सुमित, कैलरम निवासी करण व राम नगर कैथल निवासी साहिल को प्रोडक्शन वारंट पर लिया है।
ढांड निवासी मुकेश कुमार की शिकायत अनुसार उसकी व मनोज की डडवाना मोड़ स्थित चाय की दुकानों से आरोपियों ने 13 दिसंबर की रात एक सिलिंडर, छह कड़ाही, दो तसले, दो बाल्टी, नमकीन, बिस्कुट, बीड़ी, सिगरेट व अन्य सामान चोरी कर लिया था। प्रवक्ता ने बताया कि सभी आरोपी किसी अन्य मामले में जिला जेल में बंद थे। उनकी मामले में गिरफ्तारी के लिए प्रोडक्शन वारंट जारी करवाए थे। आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान पहले ही बरामद किया जा चुका है। सभी आरोपी जेल भेजे गए हैं। संवाद