{"_id":"64691ca9e5d7c50dcb0cbb74","slug":"foundation-stone-of-pundri-badnara-road-kaithal-news-c-18-1-127185-2023-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूंडरी-बदनारा सड़क का शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूंडरी-बदनारा सड़क का शिलान्यास
Sun, 21 May 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 21 May 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
पूंडरी। विधायक रणधीर सिंह गोलन ने पूंडरी से बदनारा वाया हाबड़ी बनने वाली सड़क का नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस पर कुल लागत चार करोड़ 25 लाख रुपये आएगी। बरसाना से सिकंदर खेड़ी वाली सड़क भी इसी टेंडर में बनेगी।
विधायक ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि लोगों के लिए नए-नए काम करने से मन को प्रसन्नता मिलती हैं। सरकार के पास धन की कोई कमीं नहीं है। काम करवानें वाला नेतृत्व मजबूत होना चाहिए और कार्यों की जानकारी होनी चाहिए। वे स्वयं हर दिन अपने हलके के कामों के लिए चंडीगढ़ में अधिकारियों से फाइल मंजूर करवाते रहते हैं।
इस सड़क के बनने से हलका वासियों को आवागमन में और अधिक सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि पूंडरी हलके के किसी भी गांव की गली को कच्चा नही रहने दिया जाएगा। हलके के सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जा रहा है। क्षेत्र के 36 बिरादरी के लोगों के सहयोग से समूचे हलके का एक समान सर्वांगीण विकास करना ही लक्ष्य है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से करोड़ों रुपये की राशि से क्षेत्र की योजनाओं व परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा हर क्षेत्र, वर्ग के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई हैं, ताकि सभी को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। विशेष तौर से अंतिम पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति को शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधा मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर नरेश सरपंच पिलनी, पवन सैनी चेयरमैन पूंडरी, मनदीप राज, कुलदीप पार्षद, विनोद बंसल सहित मौजूद रहे।