फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foundation stone of 68 lakh development works in Pundri

Kaithal News: पूंडरी में 68 लाख के विकास कार्यों का शिलान्यास

Thu, 18 May 2023 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 18 May 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone of 68 lakh development works in Pundri
पूंडरी। विधायक रणधीर सिंह गोलन ने बुधवार को पूंडरी में 68 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें म्योली गांव में वाल्मीकी चौपाल 6.60 लाख रुपये, बीसी चौपाल 8.17 लाख रुपये, गुग्गा माड़ी की चारदीवारी 17.47 लाख रुपये, बस स्टैंड के नजदीक हॉल 11.59 लाख रुपये, गुग्गा मैड़ी के साथ नाला 12.14 लाख रुपये, दूसरी वाल्मीकि चौपाल 10 लाख रुपये तथा एक गली के दो लाख रुपये के विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने कहा कि समूचे क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया जा रहा है। हर वर्ग के सार्वजनिक स्थलों व चौपालों का निर्माण प्राथमिकता से किया जा रहा है ताकि सभी अपने कार्यों को ठीक ढंग से निपटा सकें। विकास के मामले में हलका में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी। सभी गांवों का शहरों की तर्ज पर विकास किया जा रहा है। हर गांव की गली, नाली, बिजली, पानी जैस मूलभूत सुविधाओं को मुहैया करवाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर सरपंच मिठन, मंगत राम, नीलकंठ शर्मा, शिषपाल सिंह, गोविंद शर्मा, भोल्लर गुर्जर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed