फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foundation stone laid for development projects worth Rs 16.84 crore

Kaithal News: 16 करोड़ 84 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Foundation stone laid for development projects worth Rs 16.84 crore
पूंडरी। विधायक सतपाल जाम्बा ने शुक्रवार को लगभग 16 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इनमे में गांव फतेहपुर, नगर पालिका पूण्डरी, गांव बदनारा और गांव फरल में सीवरेज, गलियों की मरम्मत, सड़क निर्माण, रास्तों तथा सिंचाई व्यवस्था से जुड़े कार्य शामिल हैं। शिलान्यास किए गए कार्यों में गांव फतेहपुर में 3 करोड़ 16 लाख रुपये, नगर पूण्डरी में 42 लाख 57 हजार रुपये, 14 लाख 64 हजार रुपये और 32 लाख 34 हजार रुपये के तीन अलग-अलग कार्य, गाँव बदनारा में 9 करोड़ 62 लाख रुपये तथा गाँव फरल में 3 करोड़ 16 लाख रुपये के विकास कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

विधायक सतपाल जाम्बा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ये सभी कार्य टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से संबंधित कार्य एजेंसियों को आवंटित किए गए हैं। इसलिए विभागीय अधिकारी अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यों की नियमित निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि संबंधित एजेंसियां निर्माण कार्यों को निर्धारित गुणवत्ता एवं तकनीकी मापदंडों के अनुसार पूरा करें। विधायक ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरे करके संबंधित एजेंसियां विभाग को सौंपें। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। सामग्री की गुणवत्ता, निर्माण के मानकों और कार्य की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed