फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foundation Day, BJP, Kaithal, Haryana

भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस मनाया

Thu, 07 Apr 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 07 Apr 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Foundation Day, BJP, Kaithal, Haryana
स्थापना ‌‌‌दिवस - फोटो : कैथल
ढांड। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस ढांड मंडल कार्यालय में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पार्टी कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर फूल अर्पित किए। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ढांड मंडल अध्यक्ष ईश्म सिंह साकरा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई थी। पार्टी की स्थापना के समय संस्थापकों का एक ही सपना था कि पार्टी मजबूती के साथ देश की सेवा करे। पार्टी की समान विचार धारा के ज्यादा से ज्यादा लोग पार्टी के साथ जुडे़ और पार्टी की नींव को मजबूत बनाए। साकरा ने कहा कि सपने को साकार करने के लिए पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का काम करेंगे यही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद से देश में भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है। देश व प्रदेश तरक्की की ओर अग्रसर है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अशोक गुर्जर, मुख्तयार साकरा, विनोद राणा, मुलतान सिंह कौल, निगरानी समिति अध्यक्ष रामफल टीक, बलकार गुर्जर ढांड, नरेश ढांड, प्रेम खेड़ी, सोम प्रकाश पांचाल, विक्रम ढांड, राजेंद्र फौजी कौल, रामपाल, रामफल ढांड, बलवान साकरा, सुभाष कौल, जोगिंद्र खेड़ी, महाबीर आहूं भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed