{"_id":"6ada4e433cffc3590b084f79","slug":"foul-smelling-water-has-been-coming-from-the-taps-for-four-days-it-is-not-even-fit-for-bathing-kaithal-news-c-245-1-kht1013-156938-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: चार दिन से नलों में आ रहा बदबूदार पानी, नहाने के भी लायक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: चार दिन से नलों में आ रहा बदबूदार पानी, नहाने के भी लायक नहीं
विज्ञापन
नल से घरों में आ रहा गंदा पानी। संवाद
कैथल। शहर की नेहरू गार्डन कॉलोनी के मध्य मार्ग क्षेत्र में पिछले चार दिनों से नलों में गंदे और बदबूदार पानी की आपूर्ति हो रही है। पानी इतना दूषित है कि पीना तो दूर, नहाने और कपड़े धोने जैसे घरेलू कार्यों में भी इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। इससे कॉलोनी के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। लोगों को खाना बनाने से लेकर नहाने तक के लिए बाहर से पानी लाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पार्षद और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन पर शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। नेहरू गार्डन और ऋषि नगर कॉलोनी के बीच स्थित मध्य मार्ग के निवासियों का कहना है कि पिछले चार दिनों से घरों में आने वाले पानी का रंग बदला हुआ है और उसमें तेज बदबू आ रही है। ऐसे में लोग पानी का इस्तेमाल करने से बच रहे हैं। जिन घरों में पानी के भंडारण की व्यवस्था नहीं है, वहां परेशानी अधिक बढ़ गई है।
पानी खरीदने और दूसरे क्षेत्रों से लाने को मजबूर लोग
कॉलोनी निवासी डॉ. गुरदीप भोला, विजय, अनूप, संजू, ललित और सुरेंद्र प्रकाश ने बताया कि गंदे पानी की आपूर्ति के कारण घरों में रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को पीने और खाना बनाने के लिए पानी खरीदना पड़ रहा है। वहीं नहाने, कपड़े धोने और सफाई के लिए आसपास के क्षेत्रों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ रहा है। इससे लोगों का समय और रुपये दोनों खर्च हो रहे हैं।
विज्ञापन
घरेलू काम छोड़कर पानी का इंतजाम कर रहीं महिलाएं
स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की समस्या से सबसे अधिक महिलाएं परेशान हैं। उन्हें सुबह घर के काम निपटाने के साथ बच्चों को स्कूल भेजना और नौकरी पर भी जाना होता है लेकिन पानी की व्यवस्था करने में ही काफी समय निकल जाता है। कई महिलाओं को दूसरे क्षेत्रों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। लोगों ने विभाग से पानी की आपूर्ति लाइन की जांच कर समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की है।
नेहरू गार्डन कॉलोनी में गंदे पानी की आपूर्ति होने की शिकायत अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आई थी। यदि वहां गंदा पानी आ रहा है, तो तुरंत जांच करवाई जाएगी। समस्या मिलने पर उसे दुरुस्त करवाया जाएगा, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
- गोपाल वैद, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग, कैथल।