फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Foul smell coming from the tubewell water

Kaithal News: नलकूप के पानी से आ रही बदबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 06:05 AM IST
विज्ञापन
Foul smell coming from the tubewell water
ढांड। गांव बंदराना के लोग पिछले काफी समय से दूषित एवं बदबूदार पानी पीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि नलकूप के पानी में बदबू आ रही है और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पब्लिक हेल्थ) को कई बार शिकायत देने और पानी की जांच रिपोर्ट आने के बाद समस्या का समाधान नहीं किया गया। दूषित पानी के कारण विशेषकर बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीण कुशवंत, इशम सिंह, रामकुमार, हरी राम, रामेहर, भीम, दीपू, राजकुमार, बलदेव, राजकमल, कृष्ण कुमार और सत्ता ने बताया कि मोहल्ले के साथ-साथ शहीद विकास भारद्वाज वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पीने के पानी की आपूर्ति जन स्वास्थ्य विभाग के नलकूप नंबर-3 से की जाती है। इस नलकूप के पानी से लगातार बदबू आती है और इसका स्वाद भी खराब है, जिससे यह पीने योग्य नहीं लगता। इसके बावजूद मजबूरी में लोगों को इसी पानी का उपयोग करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जांच में पीने योग्य नहीं पानी : ग्रामीणों ने बताया कि दूषित पानी के सेवन से बच्चों और बुजुर्गों में पेट संबंधी बीमारियां एवं अन्य स्वास्थ्य समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। उनका कहना है कि उन्होंने अपने स्तर पर भी पानी की जांच करवाई थी और जन स्वास्थ्य विभाग ने भी पानी के सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे थे। दोनों जांच रिपोर्टों में पानी को पीने योग्य नहीं बताया गया, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed