{"_id":"65e772bb278944e4b5083884","slug":"former-students-will-be-honored-at-the-alumni-meet-kaithal-news-c-18-1-knl1004-341784-2024-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूर्व छात्र मिलन समारोह में सम्मानित किए जाएंगे पुरातन छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूर्व छात्र मिलन समारोह में सम्मानित किए जाएंगे पुरातन छात्र
Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 06 Mar 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। नया बस स्टैंड के समीप एक प्रतिष्ठान पर मंगलवार को स्वतंत्र समूह सेवा समिति व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय पूर्व छात्र एसोसिएशन की एक बैठक हुई। इस बैठक में आरकेएसडी काॅलेज में समिति की ओर से पूर्व छात्र मिलन समारोह के आयोजन पर चर्चा की। इस मौके पर हसला कैथल के जिला पूर्व प्रधान ईश्वर ढांडा ने बताया कि यह कार्यक्रम 10 मार्च को आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम में आरकेएसडी काॅलेज के पूर्व मे रहे सभी प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। इसके साथ ही कॉलेज के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्व छात्र एसोसिएशन ने पिछले वर्ष स्वतंत्र सेवा समिति का गठन पूर्व छात्र नेता प्रदीप मोर की ओर से किया था। अब मोर समिति के चेयरमैन हैं। कहा कि समिति का कार्य सामाजिक कार्यो और शिक्षा स्वास्थ्य और खेलो मे जरूरतमंद बच्चों की सहायता करना है। अब तक समिति ने 20 सरकारी स्कूलों में करीब दो हजार बच्चों को जर्सियां बांटी हैं। जरूरतमंद छात्राओं को लैपटॉप भी उपलब्ध करवाएं हैं। पूर्व छात्र मिलन समारोह एक ऐतिहासिक समारोह होगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डाॅ. अविनाश कुमार चावला डाॅ. सतदेव प्रो. अनिल वशिष्ठ डीन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व प्राचार्य डाॅ. संजय गोयल प्रधानाचार्य होंगे। बैठक की अध्यक्षता प्रधान कृष्ण शयोकंद ने की।
कार्यक्रम में आरकेएसडी काॅलेज कैथल के छात्र संघ के पूर्व प्रधान रहे व विधायक लीला राम गुर्जर पहुंचेगे। अध्यक्षता भाई प्रदीप मोर करेंगे। इस मौके पर हसला कैथल के प्रधान जितेंद्र करोडा, राजेश नैन, भाग सिंह खनौदा, सत्यवान माजरा, संदीप कोटड़ा, हरपाल माजरा, विरेंद्र सांगवान, जय प्रकाश बूरा, जसबीर चंदाना, कृष्ण देबवन, राजेश सहारन व सुरेश चंदाना मौजूद रहे।