फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former soldiers said- Prime Minister Modi gave a befitting reply to Pakistan

Kaithal News: पूर्व सैनिक बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

Thu, 08 May 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Former soldiers said- Prime Minister Modi gave a befitting reply to Pakistan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। भारत की ओर से पाकिस्तान में किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूर्व सैनिकों में भी खुशी का माहौल है। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमले के बाद सार्वजनिक मंच के माध्यम से ही आतंकियों को चेतावनी दी थी। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के लोगों के विश्वास पर खरा उतरते हुए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है।

पूर्व सैनिक बोले, पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंक फैलाने के साजिश के चलते आतंकियों ने निर्दोष लोगों का मार दिया था। यह निंदनीय है। करीब दो साल पहले पुलवामा हमले ने भी हमें घाव दिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तब भी सरकार ने सर्जिकल स्टाइक की थी और इस बार भी सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरी है। पहलगाम की घटना का बदला लेने के लिए सेना ने जोश के साथ आतंकियों के अड्डे को ध्वस्त किया है, वह काबिलेतारीफ है। आतंकियों के मंसूबों को ध्वस्त करने के लिए ऐसी कार्रवाई बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेना पर टिकी थीं देश की निगाहें

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देशभर के लोगों की नजरें भारतीय सेना पर टिकी हुई थी। देर रात भारतीय सेना की ओर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त करना सराहनीय है। इस हमले से पाकिस्तान को करारा जवाब मिला है। मुझे भारतीय सेना के तरीके पर नाज है।- जगजीत फौजी, जिला प्रधान, पूर्व सैनिक एसोसिएशन, कैथल।

देशभर में खुशी का माहौल

भारतीय सेना की ओर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर पर आतंकी ठिकानों पर किए हमले के बाद से देशभर में खुशी का माहौल है। अब हमारे देश के लोगों को आपस में भाईचारा बनाएं रखने के लिए लगातार प्रयास करने चाहिए और किसी भी विपरीत स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। यदि हम अपने हौसले को बढ़ाएंगे तो जिला प्रशासन और सरकार को आमजन का बेहतर सहयोग मिल पाएगा।

- रिसालदार मेजर खजान सिंह, पूर्व सैनिक।

अब पहले वाला भारत नहीं रहा

भारतीय सेना ने एयर स्ट्राइक करने के बाद बाकायदा फोटो व वीडियो भी देश के लोगों के लिए जारी किए है। ऐसे में यह साबित होता है कि अब पहले वाला भारत नहीं रहा है। अब भारतीय सेना के बाद एक से एक आधुनिक तकनीक के हथियार हैं। सेना आम नागरिकों को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहती। वह केवल आतंकियों को जड़ से खत्म करना चाहती है। - रिसालदार कर्मवीर भाल, पूर्व सैनिक।


हमारे पास हैं अत्याधुनिक संसाधन

कुछ साल पहले भारतीय सेना के संसाधनों की कमी होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं है। देश के लोगों से लेकर भारतीय सेना के पास अत्याधुनिक संसाधन है। दूसरा इस बार भारत से साथ दुनिया के अधिकतर देश आतंकवाद के खिलाफ खड़े हैं। ऐसे में हमें भारतीय होने पर गर्व है। हमें अपने देश में सामाजिक सौहादपूर्ण रवैया बनाए रखना होगा।

- दफेदार बलदेव सिंह, पूर्व सैनिक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed