फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former parliamentary secretary supported the villagers' strike

Kaithal News: पूर्व संसदीय सचिव ने दिया ग्रामीणों के धरने काे समर्थन

Mon, 29 Jan 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 29 Jan 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Former parliamentary secretary supported the villagers' strike
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। पूर्व संसदीय सचिव रामपाल माजरा असंध रोड पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की जगह कॉलेज बनाने की मांग के लिए चल रहे ग्रामीणों के धरने पर पहुंचे और उन्हें समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की मांग जायज है।
उन्होंने कहा कि कॉलेज बनने से 15 से 20 गांवों की लड़कियों को यहां शिक्षा ग्रहण करने में बहुत आसानी रहेगी। जहां अब कॉलेज की जगह चुनी गई है वह लड़कियों के लिए सुरक्षित स्थान नहीं है। उन्होंने कहा कि 20 गांवों के लोगों की मांग है की लड़कियों कॉलेज यही बनना चाहिए। सरकार को इन 15 20 गांव के लोगों की मांग को मानते हुए कॉलेज यहीं बनाना चाहिए।
विज्ञापन

किसान यूनियन के जिला प्रधान महावीर चहल ने भी कहा कि वह लोगों की मांग का समर्थन करते हैं और यहां जब तक कॉलेज की जगह नहीं चुनी जाती वह धरने में पूरा समर्थन करते रहेंगे। इस दौरान काका राणा, रोहित शर्मा, जयपाल राणा, बिंदा शर्मा, प्रमोद, महिपाल, डॉक्टर तेजपाल, प्रवेश, यशपाल फौजी, सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed