फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former MLA Phool Singh joined BJP

Kaithal News: पूर्व विधायक फूल सिंह भाजपा में आए

Sat, 09 Aug 2025 01:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 09 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Former MLA Phool Singh joined BJP
46 गुहला-चीका: पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी को भाजपा में शामिल करवाते हुए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष स
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुहला-चीका (कैथल)। हलका गुहला में कांग्रेस को उस समय बड़ा झटका लगा जब पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी कांग्रेस को अलविदा कहते हुए भाजपा में शामिल हो गए।

फूल सिंह खेड़ी को प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने भाजपा कार्यालय पंचकूला में पटका पहनाकर पार्टी में शामिल करवाया। उनके साथ कैथल के पूर्व विधायक लीला राम गुर्जर भी मौजूद थे।

भाजपा में शामिल होने के बाद फोन पर पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी बताया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों से काफी प्रभावित थे, जिसके चलते उन्होंने भाजपा में शामिल होने का मन बनाया है।
विज्ञापन


पूर्व विधायक फूल सिंह खेड़ी ने कहा कि वे सच्चे सिपाही बनकर भाजपा के लिए काम करेंगे और हलके की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखकर उन्हें हल करवा अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि फूल सिंह खेड़ी 2009 में इनेलो पार्टी की टिकट पर चुनाव जीतकर गुहला से विधायक बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed