फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Former MLA laid the foundation stone for the road in Guhla area.

Kaithal News: पूर्व विधायक ने गुहला क्षेत्र के सड़क मार्ग का किया शिलान्यास

Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 22 Sep 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
Former MLA laid the foundation stone for the road in Guhla area.
15 भागल से दिवाना तक बनने वाली सड़क का  शिलान्यास करते पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर  संवाद
गुहला-चीका। गुहला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कुलवंत बाजीगर ने गांव भागल से दिवाना तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। करीब 2.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क के निर्माण पर लगभग 56 लाख रुपये की लागत आएगी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

कुलवंत बाजीगर ने कहा कि जनता की सुविधाओं और विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र की जीवन रेखा होती हैं और जब मार्ग मजबूत और सुगम होंगे तो किसान अपनी फसल को आसानी से मंडियों तक पहुंचा पाएंगे, बच्चों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में परेशानी नहीं होगी और व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता हमेशा से आमजन को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना रही है और आगे भी हर गांव तक विकास की रोशनी पहुंचाने का काम किया जाएगा। इस मौके पर जगतार माजरी, निर्भय औलख, हरजोत वड़ैच, छिन्दा कश्यप, बंसी लाल, पाला दुसेरपूर, अमरीक सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। ग्रामीणों ने इस पहल पर खुशी जताते हुए कहा कि नई सड़क बनने से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी और विकास को नई दिशा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed