{"_id":"676474265d96ff86d30b2e15","slug":"former-mla-angry-over-not-getting-chair-kaithal-news-c-18-1-knl1004-543291-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कुर्सी न मिलने से पूर्व विधायक नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कुर्सी न मिलने से पूर्व विधायक नाराज
Fri, 20 Dec 2024 12:59 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 20 Dec 2024 12:59 AM IST
विज्ञापन
ैसंवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी/कैथल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी गुरुवार को कैथल जिले के पूंडरी स्थित नई अनाज मंडी में जनसभा करने पहुंचे। सीएम के आने से पहले पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर और हैफेड के पूर्व चेयरमैन कैलाश भगत कार्यक्रम छोड़ चले गए। वह मंच में अगली पंक्ति पर कुर्सी न लगने से नाराज हुए। हालांकि दोनों नेता कुछ देर तक मंच में पिछली पंक्ति पर बैठे लेकिन बाद में वहां से निकल गए।
गौरतलब है कि लीलाराम गुर्जर और कैलाश भगत, दोनों ही जिले में भाजपा के प्रमुख नेता हैं। दोनों सीएम के साथ अगली पंक्ति में बैठने के लिए कुर्सी चाहते थे। उन्होंने आगे न बिठाने को अपना अपमान करार दिया।
जब सीएम सैनी से भाजपा के दो नेताओं के कार्यक्रम छोड़कर जाने के बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। वहीं, सीएम के आगमन से स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि वे पूंडरी को सब डिवीजन का दर्जा देंगे। हालांकि मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके लिए कमेटी बनाई गई हैं। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
कांग्रेस के पास न तो नीति है और ना ही नीयत : सीएम
संवाद न्यूज एजेंसी
पूंडरी/कैथल। पूंडरी की अनाज मंडी में वीरवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने धन्यवाद रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। सैनी ने कहा कि अगले चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ़ होने के साथ नामोनिशान तक नहीं रहेगा। कांग्रेस के पास न तो नीति है और ना ही नीयत है। कहा कि कांग्रेस पार्टी सिर्फ़ झूठ के सहारे चल रही है। अगर इसी प्रकार झूठ का सहारा लेती रही तो 2029 में जनता कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर कांग्रेस का नामोनिशान मिटाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा से संविधान को नहीं, बल्कि कांग्रेस को ख़तरा है। इसी के चलते कांग्रेस लोगों को यह झूठ परोस रही है कि भाजपा से संविधान को ख़तरा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा तो डा. भीमराव आंबेडकर के संविधान के अनुसार कार्य कर देश के गरीब लोगों के हितों की रक्षा करने का काम कर रही है। जबकि कांग्रेस ने 55 वर्षों तक आंबेडकर व दलित के नाम पर सिर्फ़ और सिर्फ़ राजनीति की है। यह वही कांग्रेस है, जिसने चुनाव में डा. भीमराव आंबेडकर को हरवाने के साथ अपमानित भी किया था। धारा 370 कांग्रेस की ही देन है। जिसके चलते हमें वहां पर जाने के लिए भी परमिट लेना पड़ता था।
सीएम ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने जो उन पर भरोसा जताया है। उस भरोसे को डगमगाने नहीं दिया जाएगा। प्रदेश का चहुंमुखी विकास का काम होगा। सीएम सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से की गई 108 घोषणाओं में से 96 घोषणाएं पूरी हो चुकी हैं। बता दें कि पूंडरी से भाजपा विधायक सतपाल जांबा ने इस रैली की अध्यक्षता की। मुख्यमंत्री ने करीब 1480 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन भी किया।
इनमें पिलनी गांव में पूंडरी रोड से सेगा रोड तक 107.21 लाख रुपये की लागत से बनी फिरनी, पूंडरी विधानसभा में 1184.10 लाख से छह सड़कों के सुधारीकरण व गांव कौल में 188.29 लाख रुपये की लागत से नीलोखेड़ी-कारसा-ढांड रोड के सुदृढ़ीकरण रहा।
उन्होंने आरडी 0-28000 चंदलाना माइनर की मध्यवर्ती संरचना का पुनर्वास का कार्य करवाने, आरडी 0-48,600 तक थरोटा माइनर का पुनर्वास और आरडी 48,600-54,200 तक माइनर की संरचना की मरम्मत करवाने की भी घोषणा की। इसके अलावा, उन्होंने ग्राम कौल में विश्राम गृह के नवीनीकरण करने तथा पूंडरी नगरपालिका एवं फतेहपुर गांव में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने सांच गांव में राजकीय हाई स्कूल को वरिष्ठ माध्यमिक।स्कूल में अपग्रेड करने की भी घोषणा की। इसके अलावा, पाई में कबड्डी अकादमी के नवीनीकरण के कार्य को तेज गति से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कैथल-करनाल-पूंडरी बाईपास की व्यवहार्यता चेक कराई जाएगी। मुख्यमंत्री ने पूंडरी के विकास कार्यों के लिए अलग से 5 करोड़ रुपये की राशि देने की भी घोषणा की।