{"_id":"6652736bf39f99d29507a826","slug":"former-minister-of-states-son-accused-of-distributing-liquor-kaithal-news-c-18-1-knl1004-397550-2024-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पूर्व राज्यमंत्री के बेटे पर शराब बांटने के आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पूर्व राज्यमंत्री के बेटे पर शराब बांटने के आरोप
Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 26 May 2024 04:55 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कलायत। कलायत की विधायक और पूर्व राज्यमंत्री कमलेश ढांडा के बेटे तुषार ढांडा पर मटौर गांव में मतदान की पूर्व संध्या पर पैसे व शराब बांटने और विरोध करने पर मार-पिटाई करने के आरोप लगे हैं। ग्रामीणों ने इसके लिए कलायत थाना में शिकायत दी है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। इस संबंध में मटौर गांव के लोगों ने एक वीडियो बनाकर भी वायरल की है। गांव वालों ने शिकायत में मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप लगाए हैं।
शिकायतकर्ता डॉ. सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन लोगों को पता चला कि देर रात्रि करीब सवा नौ बजे तुषार ढांडा एक गरीब बस्ती में पूरे लाव-लश्कर के साथ मौजूद हैं। वे वहां मास्टर जगबीर सिंह, सोनू व अन्य के साथ पहुंचे और ढांडा को कहा कि जब प्रशासन ने धारा 144 लगाई है तो आप लगभग 150 लोगों के साथ यहां क्या करने आए हैं। उन्होंने जब वीडियो बनाना चालू की तो तुषार ने उनसे उनका फोन छीन लिया और थप्पड़ मारा व हाथ पर काट लिया। बाद में उनको उनका फोन थमा कर वे अपनी गाड़ियों में बैठ कर चले गए। मास्टर जगबीर ने कहा कि मतदान की पूर्व संध्या पर वे आखिर करने क्या आए थे? हम लोगों ने उन पर शराब व पैसा बांटने के आरोप लगाए थे तो उनको उनकी गाड़ियां ग्रामीणों को दिखानी चाहिए थीं, लेकिन वे तो दादागिरी दिखाते हुए मौके से भाग गए। ग्रामीणों ने नेता पुत्र के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है। इस संबंध में तुषार ढांडा ने कहा कि वह मटौर गांव में भाईचारा खराब करने या किसी मतदाता को कोई प्रलोभन देने के लिए नहीं बल्कि बूथ एजेंट के हस्ताक्षर मिसमैच होने के कारण बूथ पर गए थे। वे सभ्य राजनीतिक पार्टी के सिपाही हैं और मार पिटाई जैसी कोई बात सोच भी नहीं सकते। कुछ लोग राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें बदनाम करने की साजिश कर रहे हैं। सभी आरोप निराधार हैं।
इस मामले में कलायत थाना के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने पर रपट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जाएगी। यदि शिकायतकर्ताओं के पास कोई तथ्य हैं तो वे पेश कर सकते हैं।