{"_id":"683213fbe26f467d9f0f36b7","slug":"formation-of-joint-assembly-in-kailaram-kaithal-news-c-18-1-knl1004-654428-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैलरम में सांझी सभा का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैलरम में सांझी सभा का गठन
Sun, 25 May 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 25 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजौंद। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कैलरम में सांझी सभा का गठन किया गया। इस सभा में 60 से अधिक अभिभावकों ने भाग लिया। गांव के कार्यवाहक सरपंच नरेश कुमार पूर्व एसएमसी प्रधान कृष्ण कुमार ने इस सभा में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
सभा की शुरूआत में राजनीति विज्ञान के प्रवक्ता डाॅ. रमेश कुमार ने 2024-2025 के खर्च की रूपरेखा पेश की व विद्यालय में करवाए गए विकास कार्यों को विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य रमेश कुमार व संपूर्ण स्टाफ को बधाई दी गई।
इस दौरान सर्वसम्मति से बलराज को सांझी सभा का प्रधान व दिलबाग सिंह को उप प्रधान चुना गया। सभा में कुल 16 सदस्यों को सांझी सभा के लिए चयन किया गया व सभी सदस्यों ने विद्यालय की भलाई के लिए कार्य करने का प्रण लिया।
विज्ञापन
प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी का विकास हमारा उद्देश्य है व इसे पूरा करने के लिए सांझी सभा का सहयोग आवश्यक है। एबीआरसी कीर्ति, फूल कुमार दलबीर, चंद्रमणि, जसमहेंदर, ज्योति, अजय, बिट्टू का सहयोग रहा।