फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Formation of committee to investigate government property

Kaithal News: सरकारी संपदा की जांच के लिए कमेटी का गठन

Fri, 29 Mar 2024 03:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 29 Mar 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Formation of committee to investigate government property
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। कस्बा में अनुसूचित वर्ग की आवासीय कालोनियों में गलियों के नव निर्माण के लिए जारी करीब ढाई करोड़ की निविदा सूचना की आड़ में व्यापक स्तर पर पुराने इंटरलाक पेवर ब्लॉक्स पर घपले पर प्रशासन ने संज्ञान लिया है।

सरकारी संपदा की समुचित रूप से निगरानी करने को तत्काल प्रभाव से जांच कमेटी बनाई है। इसमें पालिका अभियंता अशोक कुमार को नोडल अधिकारी बनाया है। उनके साथ टीम में कनिष्ठ अभियंता संजीव धीमान व वर्क सुपरवाइजर अमित कुमार शामिल रहेंगे। वीरवार को नोडल अधिकारी अशोक कुमार ने शहर के विभिन्न वार्डों में जारी निर्माण कार्य की जांच कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


टीम ने न केवल गलियों की लंबाई-चौड़ाई की पैमाइश की बल्कि निर्माण कार्य से जुड़े तमाम पहलुओं की पड़ताल की। इसके दौरान गलियों से उखाड़े गए पुराने ब्लाक्स की तलाश टीम को रही। नोडल अधिकारी ने कहा कि एक-एक ब्लाक्स की स्थिति का ब्योरा तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें बेहतर स्थिति व टूटे-फूटे ब्लाक्स की अलग-अलग गणना होगी। पुरानी गलियों को तोड़ने से लेकर निर्माण पूरा होने तक के हर पहलु को नियमोंं की कसौटी पर परखा जाएगा।


गलियों के नव और पुराने निर्माण से संबंधित हर कार्य को पारदर्शिता से पूरा करवाना नगर पालिका की जिम्मेवारी है। गलियों की लेवलिंग, बैड, ब्लाक्स की गुणवत्ता, पानी निकासी और संबंधित हर कार्य फोटो-विडियो ग्राफी होगी। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी व अनियमितता मिलने पर एजेंसी के साथ लापरवाही करने वाले कर्मियों के खिलाफ कार्य तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed