फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   For recruitment to the post of constable, there will be an examination of 10 thousand 300 candidates in the district.

सिपाही पद पर भर्ती के लिए जिले में होगी 10 हजार 300 परीक्षार्थियों की परीक्षा..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
For recruitment to the post of constable, there will be an examination of 10 thousand 300 candidates in the district.
जल्द ही प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी पुलिस महकमे में रिक्त पड़े सिपाही पद पर नए जवानों की भर्ती होगी। इसके लिए हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 7 व 8 अगस्त को आयोजित होने वाली पुरुष सिपाही की लिखित परीक्षा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां आरंभ कर दी हैं। जिले में 10 हजार 300 परीक्षार्थियों की परीक्षा होगी। इसके लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। प्रशासन और पुलिस द्वारा इसके मद्देनजर सुरक्षा प्लान तैयार कर लिया है।
विज्ञापन

बैठक लेते हुए एसडीएम ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की कोताही सहन नहीं की जाएगी। सभी उड़नदस्ता अधिकारी व ड्यूटी मजिस्ट्रेट सुबह 8.30 बजे परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करेंगे। खजाना कार्यालय से प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से 30 मिनट पहले पहुंचाना सुनिश्चित करेंगे और वापसी में उत्तर पुस्तिका एसडीएम कार्यालय में जमा करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

लघु सचिवालय के ईवीएम सभागार में केंद्र संचालकों की बैठक में एसडीएम ने कहा कि जिले में 35 केंद्रों में 10 हजार 300 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा 7 व 8 अगस्त को 10.30 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन सत्र में सायं 3 बजे से 4.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित अधिकारी परीक्षा के दिन सुबह 7.30 बजे नोडल अधिकारी को रिपोर्ट करेंगे। अधिकारीगण पूरे समय परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस तैनात रहेगा। संबंधित अधिकारी हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जारी पत्र में दिए गए निर्देशानुसार ही कार्य करें। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों व जैमर की भी व्यवस्था होगी। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा भी मौजूद रहे। परीक्षा केंद्रों के लिए अलग अलग अधिकारियों को बतौर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed