{"_id":"57a0ee694f1c1b512f2b8e3b","slug":"foke-dance-hariyanwi-dhamal-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणवी लोक नृत्य पर जमकर मचाया धमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणवी लोक नृत्य पर जमकर मचाया धमाल
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
नृत्य पर जमकर मचाया धमाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से हरियाणवी कलाकार सुभाष शर्मा द्वारा दीप पैलेस में हरियाणवी लोक नृत्य एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति मुख्यातिथि थे। अध्यक्षता उपप्रधान पवन थरेजा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीसी रवि प्रकाश गुप्ता मौजूद थे। कार्यक्रम में मंच का संचालन जाट संस्थान के पीआरओ महेंद्र खन्ना ने किया।
देर रात तक यह कार्यक्रम चला। इस दौरान कलाकारों ने हरियाणवी कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। अनिल सैनी ने पाणी आली पाणी प्या दे रागिनी गाकर सबका मन मोह लिया। इसी प्रकार अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने लोगों को बांधे रखा। नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल प्रजापति ने कहा कि हरियाणवी संस्कृति का भारत देश ही नहीं पूरे विश्व में डंका बजता है। यहां की संस्कृति निराली है। हरियाणवी कलाकारों ने अपनी एक अलग ही छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा भी हरियाणवी संस्कृतिक को बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। डीसी रविप्रकाश गुप्ता ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन होने से युवाओं को एक मंच मिलता है।