फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fogging is not being done to prevent malaria and dengue

Kaithal News: मलेरिया-डेंगू से बचाव के लिए नहीं हो रही फॉगिंग

Sun, 29 Sep 2024 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sun, 29 Sep 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Fogging is not being done to prevent malaria and dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार मलेरिया-डेंगू से बचाव के लिए मशक्कत कर रही है लेकिन दूसरी ओर अभी तक फॉगिंग नहीं की जा रही है। लोगों का कहना है कि फॉगिंग न होने से डेेंगू का प्रकोप बढ़ सकता है। गनीमत है कि अभी डेंगू के ज्याद मरीज नहीं मिले हैं।

स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शनिवार को जिलेभर के आठ हजार 682 घरों व दुकानों में डेंगू के मच्छर के लार्वा की जांच की। इस दौरान 16 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर डेंगू जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट सोमवार को आएगी। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 18 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन


अब तक 2151 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए गए हैं। साथ ही अब तक 2026 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं। अब तक जिले में 12 लाख 95 हजार 76 घरों की जांच की जा चुकी है। जिले में डेंगू के सात केस मिल चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. नीरज मंगला ने कहा कि यदि पेट में दर्द, उल्टी या मल में खून आना, मसूड़ों या नाक से खून आना, बार-बार उल्टी आना या बहुत ज्यादा थकान या बेचैनी हो रही हो तो डेंगू हो सकता है। इससे बचाव के लिए घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें।


यह भी समझाया कि कूलर में यदि पानी है तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed