फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fogging in colonies soon to prevent dengue

Kaithal News: डेंगू से बचाव के लिए कॉलोनियों में फॉगिंग जल्द

Sat, 06 Jul 2024 06:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 06 Jul 2024 06:26 AM IST
विज्ञापन
Fogging in colonies soon to prevent dengue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। मौसम में परिवर्तन होने के बाद अब मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में अब स्वास्थ्य विभाग व नगर परिषद जल्द ही शहर में फॉगिंग का कार्य शुरू करेगी।

इसके तहत डेंगू से बचाव को

लेकर विभाग की ओर से जल्द ही लोगों को जागरूक करते हुए दवा का छिड़काव करने की शुरुआत

की जाएगी।

गौरतलब है कि इस समय मानसून का सीजन शुरू होने के बाद बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में अब शहर की सभी कॉलोनियों में डेंगू व मलेरिया से बचाव करते हुए फॉगिंग के कार्य शुरू होगा। वहीं, इससे पहले स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू व मलेरिया से बचाव के लिए डोर-टू-डोर सर्वे के तहत लार्वा की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शुक्रवार को भी जिलेभर के 11 हजार 297 घरों व दुकानों सहित अन्य प्रतिष्ठानों में डेंगू के लार्वा की जांच की। इस दौरान अलग-अलग टीमों को 13 जगहों पर लार्वा मिला। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व साफ-सफाई को लेकर जागरूक किया।
विज्ञापन


दूसरी ओर 20 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, जिनकी रिपोर्ट शनिवार काे आ जाएगी। अब तक 997 संदिग्ध मरीजों के डेंगू के सैंपल लिए हैं। साथ ही अब तक 1103 जगहों पर डेंगू का लारवा मिल चुका है। सभी को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग ने प्रत्येक रविवार को ड्राई-डे के तौर पर मनाने की हिदायत भी लोगों के लिए जारी है। जिले मे अब तक 6 लाख 11 हजार 931 घरों और दुकानों की जांच की जा चुकी है।


घर के आसपास या घर के अंदर भी पानी न जमा होने दें। कूलर में यदि पानी है, तो उसमें केरोसिन तेल डालकर रखें। इससे मच्छर पनपने की संभावना कम हो जाती है। पानी की टंकियों को खुला न छोड़ें, अच्छी तरह ढक कर रखें। इन दिनों पूरी बाजी और पैरों को ज्यादा से ज्यादा ढकने वाले कपड़े पहनें। अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखें। -डॉ. रेनू चावला, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed