फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fog continues to affect vehicles moving at a slow speed

Kaithal News: कोहरे का असर जारी, धीमी गति से चले वाहन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Fog continues to affect vehicles moving at a slow speed
16-कैथल। घने कोहरे में लाइट जलाकर करनाल रोड से गुजरते वाहन सवार। संवाद
कैथल। पिछले कुछ दिन से पहाड़ी इलाकों में बढ़ी ठंड के कारण जिले में लगातार मौसम में बदलाव हो रहा है। रविवार को भी सुबह के समय घना कोहरा छाया, लेकिन बाद दोपहर धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत जरूर मिली। बता दें कि पिछले करीब चार दिन से जिले में कोहरे का असर जारी है। ऐसे में सुबह के समय आम लोगों का जनजीवन काफी अस्त-व्यस्त होता है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह के समय कोहरे के कारण दृश्यता महज 30 मीटर तक रही। शीतलहर के साथ लोग ठंड में ठिठुर रहे हैं। वहीं, रेल व बस यातायात प्रभावित रहा। दोपहर के समय धूप खिलने के बाद शहर के पार्कों में भी रौनक लौटी।
विज्ञापन

लोग पार्कों में टहलते दिखे साथ ही बच्चे झूलों का लुत्फ उठाते दिखे। शीतलहर के चलने के बाद शाम को बाजारों में भी लोगों का आवागमन कम रहा। मौसम विभाग अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 17.1 व न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीतलहर चली। वहीं, एक्यूआई 178 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शीतलहर बढ़ा रही निमोनिया के मरीज
कोहरा व शीतलहर छोटे बच्चों व बुजुर्गों को शिकार बना रही है। शीतलहर की चपेट में आकर लोग खांसी, जुकाम व बुखार से ग्रस्त हो रहे हैं, लेकिन खांसी लंबे समय तक बने रहने के कारण निमोनिया का रूप ले रही है।
शीतलहर नाक व मुंह के माध्यम से शरीर के अंदर प्रवेश कर फेफड़ों को प्रभावित कर रही है। कुछ लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने की वजह से शीतलहर ज्यादा परेशानी कर रही है। छोटे बच्चों को खांसी होने पर लोग अपने घरों में ही भाप दे रहे हैं।

जिला नागरिक अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों की मानें तो ऐसे मौसम में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। बारिश व कोहरे के चलते संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। बुजुर्गों व बच्चों को शीतलहर में घरों के अंदर आराम करना चाहिए। बच्चों के शरीर को गर्म कपड़ों से ढंक कर रखना चाहिए। वहीं, शीतलहर बुजुर्गों को सर्दी में मांसपेशियों में कंपन, जोड़ों में दर्द व रक्त वाहिनी को प्रभावित करती हैं। शीतलहर से बचने के लिए नाक, मुंह व कान को ढंक कर रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed