{"_id":"69543172114728c1290500a0","slug":"fog-and-cold-will-continue-for-five-days-kaithal-news-c-18-1-knl1004-813510-2025-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: पांच दिन तक रहेगा कोहरे और ठंड का असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: पांच दिन तक रहेगा कोहरे और ठंड का असर
Wed, 31 Dec 2025 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 31 Dec 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिले में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों तक मौसम का मिजाज लगभग ऐसा ही बना रहेगा। इस दौरान हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना भी जताई गई है।
सोमवार को घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। सुबह से ही पूरा जिला कोहरे की मोटी चादर में लिपटा रहा, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थिति यह रही कि कुछ फीट की दूरी पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। सड़कों पर वाहन चालकों को बेहद सतर्क होकर गाड़ी चलानी पड़ी और कई जगह वाहनों की रफ्तार रेंगती नजर आई। सुबह और देर रात घना कोहरा छाए रहने से दृश्यता काफी कम हो रही है, जिससे हाईवे, मुख्य सड़कों और ग्रामीण इलाकों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं और चालकों को लाइट जलाकर धीमी गति से चलना पड़ रहा है। कोहरे से सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह जिले में न्यूनतम तापमान 8.5 और अधिकतम 16.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से नीचे है। ठंड और नमी के चलते लोगों को सुबह-शाम तेज ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।
चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में बुजुर्गों, बच्चों और सांस से संबंधित रोगियों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। वहीं प्रशासन ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे कोहरे में फॉग लाइट का प्रयोग करें, वाहन की गति सीमित रखें और सुरक्षित दूरी बनाए रखें। मौसम विभाग ने बताया कि यदि बारिश होती है तो ठंड और बढ़ सकती है। ऐसे में लोगों को अगले कुछ दिनों तक ठंड से बचाव के पूरे इंतजाम रखने की सलाह दी गई है।
कृषि विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्र वर्मा के अनुसार कोहरा और अधिक नमी का असर गेहूं, सरसों और चारे की फसलों पर पड़ सकता है। अधिक नमी से फसलों में रोग लगने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में जलभराव न होने दें, फसलों की नियमित निगरानी करें और आवश्यकता पड़ने पर कृषि विशेषज्ञों से परामर्श लें।
आगामी दिनों में मौसम
n
31 दिसंबर : हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना, उत्तर भारत में बादल छाए रह सकते हैं।
n
1 जनवरी : नए साल के पहले दिन कुछ स्थानों पर बौछारें या हल्की बारिश संभव, सुबह से दोपहर तक बादल छाए रहने का अनुमान।
n
2 जनवरी : बादल और धुंध का असर बना रहेगा, बारिश होने की संभावना कम।