{"_id":"5e0b821c8ebc3e87e86b288d","slug":"flyimg-teem-kaithal-news-knl170791126","type":"story","status":"publish","title_hn":"उड़नदस्ते के छापे के बाद दिखा आरटीए कार्यालय में असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उड़नदस्ते के छापे के बाद दिखा आरटीए कार्यालय में असर
विज्ञापन
flyimg teem
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते द्वारा की गई कार्रवाई के बाद आरटीए कार्यालय में मंगलवार को इसके असर दिखा। नौ बजे से लेकर साढ़े नौ बजे के बीच में अधिकतर कर्मचारी कार्यालय में नजर आए। इस कार्यालय के इंचार्ज हालांकि मंगलवार को भी सुबह दस बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचे। बाद में पता चला कि वे दो कर्मचारियों के साथ वाहनों की जांच पर गए थे। इसके अलावा कार्यालय में कार्यरत 17 कर्मचारियों में से दो कर्मचारी छुट्टी पर थे। बाकि सभी कर्मचारी कार्यालय में साढ़े नौ बजे तक पहुंच गए थे
सफाई व्यवस्था में भी दिखा सुधार: कार्यालय में सोमवार को फैली गंदगी में फर्क नजर आया। मंगलवार को फाइलों पर जमीन धूल साफ हुई मिली। इसके अलावा अव्यवस्थित फाइलें भी तरीके से रखी हुई मिली। साथ ही कार्यालय के अंदर से बाइक व अन्य सामान भी हटाया हुआ पाया गया। लेकिन शौचालय की हालत ऐसी ही मिली, महिला शौचालय में कबाड़ का सामान भरा हुआ है।
पूछने पर कार्यालय के इंचार्ज शीशपाल ने कहा कि वे दो कर्मचारियों के साथ जांच पर गए हैं। वे लोकेशन ट्रेस ना हो जाए, इसीलिए अपनी जगह नहीं बता सकते। उनके साथ दो अन्य कर्मचारी भी ड्यूटी पर हैं।
विज्ञापन
विदित रहे कि सीएम फ्लाइंग ने सोमवार सुबह नौ बजे कार्यालय में छापेमारी की थी। जिसमें अव्यवस्थाओं सहित खाली शराब की भारी संख्या में बोतलें भी बरामद हुई थीं। 19 में से सुबह नौ बजे महज 2 ही कर्मचारी मिले थे। शेष कर्मचारी दोपहर बारह बजे तक पहुंचे। वहीं 7 कर्मचारी गैर हाजिर रहे।