फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Flowers rained from the sky, the fragrance of devotion scattered in the villages

हेलीकॉप्टर से लगभग आधा घंटा हुई गांव कैलरम व तितरम पर फूलों की वर्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Flowers rained from the sky, the fragrance of devotion scattered in the villages
कैथल। कैलरम और तितरम गांवों में हेलीकॉप्टर से लगभग आधा घंटा फूल बरसते रहे। हेलीकॉप्टर से महंतों ने पुष्प बरसा की तो नीचे लोगों ने हाथ जोड़कर उनका अभिनंदन किया। फूलों की बारिश से दोनों गांवों में चहुंओर भक्ति की खुशबू बिखर गई।
विज्ञापन

जैसे ही हेलीकॉप्टर ने फूल बरसाने के लिए उड़ान भरी, लोग अपने स्थान पर खड़े हो गए और परमपिता परमेश्वर से लोक कल्याण की कामना की। लोगों का ध्यान हेलीकॉप्टर से बरस रहे फूलों पर था। तकरीबन आधा घंटा तक हेलीकॉप्टर से महंत विजयनाथ ने फूलों की बारिश की। इस दौरान लोग इस दृश्य को अपने मोबाइल में कैद करने के दिखे। जैसे-जैसे पुष्प वर्षा हो रही थी, लोग बाबा ठंडूनाथ और बाबा बालक नाथ के जयकारे लगा रहे थे। सर्वप्रथम हेलीकॉप्टर से 11 बजकर 25 मिनट पर गांव कैलरम में पुष्प वर्षा की गई। इसके बाद भंडारा स्थल के ऊपर 11 बजकर 35 मिनट पर पहुंचा। भंडारा के बाद तितरम गांव के ऊपर 11:40 बजे पहुंचा। इसके बाद वहां दोबारा भंडारा स्थल से 11:45 बजे फिर पुष्पवर्षा की गई। इसके बाद वहां से कैलरम गांव के ऊपर 11:50 बजे पुष्पवर्षा कर हेलीकॉप्टर लौट गया। गांव के सरपंच महाबीर ने बताया कि भारी मात्रा में फूलों की वर्षा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed