फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five students of NIILM University got employment

Kaithal News: एनआईआईएलएम विवि के पांच छात्रों को मिला रोजगार

Thu, 14 Nov 2024 01:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 14 Nov 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Five students of NIILM University got employment
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय कैथल के पांच विद्यार्थियों को इंटरनेशनल कंपनी में जॉब मिला है। इस संबंध में हुई पत्रकार वार्ता को विश्वविद्यालय कुलपति प्रोफेसर डॉक्टर शमीम अहमद, विवि इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. एकता, विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉ मनोज कुमार, डॉ. ईशाक ने संबोधित किया।

कुलपति प्रोफेसर डॉ. शमीम अहमद ने कहा कि विश्वविद्यालय का यह प्रयास है कि विश्वविद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे सभी छात्रों को आगे बढ़ने के एक समान अवसर मिले और छात्र अपने देश, प्रदेश और क्षेत्र का नाम रोशन करें। इसी प्रक्रिया में विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभाग के पांच छात्रों का चयन लंदन यूके की प्रतिष्ठित कंपनी प्रसिवा में जॉब के लिए चयन हुआ है, जो विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि चयनित विद्यार्थी पहले छह महीने इंटर्नशिप में रहेंगे उसके बाद इनकी जॉब कंफर्म हो जाएगी, इस अवसर पर उन्होंने चयनित विद्यार्थियों को अपनी शुभकामनाएं दी। विश्वविद्यालय इंटरनेशनल कोऑर्डिनेटर डॉ. एकता ने बताया कि प्रसीवा कंपनी के इस ट्रेनिंग प्रोग्राम में विश्वविद्यालय के 22 छात्रों ने भाग लिया, जिनमें से पांच छात्रों का चयन कंपनी के प्रतिनिधि सूरज वर्मा एवं शेख फरहान अहमद ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार ने कहा कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय में प्रांगण में विभिन्न प्रकार की मल्टीनेशनल व इंटरनेशनल कंपनियां छात्रों को ट्रेनिंग देने एवं जॉब प्लेसमेंट के लिए लगातार आती रहेगी और छात्रों को आगे बढ़ाने के सुनहरे अवसर लगातार विश्वविद्यालय प्रशासन उपलब्ध करवाता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed