{"_id":"6463ecf8a429ff314b069409","slug":"five-scorched-in-fire-due-to-cylinder-leaking-kaithal-news-c-18-1-123328-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: सिलिंडर लीक होने से आग में पांच झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: सिलिंडर लीक होने से आग में पांच झुलसे
Wed, 17 May 2023 02:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 17 May 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
कैथल। शहर में रेलवे गेट के पास एक मकान में मंगलवार को घरेलू गैस सिलिंडर लीक के कारण आग लग गई। हादसे में पांच लोग झुलस गए। उन्हें एक निजी अस्पताल में पहुंचाया गया। घटना सुबह करीब 10 बजे की है। आग से मकान का ज्यादातर सामान जल गया है। धमाके से मुख्य गेट तक उखड़ गया था। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
घायल मकान मालिक संदीप की चाची वीना व उसके चचेरे भाई गौरव ने बताया कि संदीप और उसकी पत्नी उषा अपने मकान में गैस पर काम करने के बाद उसे बंद कर दिया और अपने अन्य कार्यों में लग गए। बाद में सिलिंडर का गैस निकलने वाला हिस्सा दबा हुआ रह गया और पूरे घर में गैस फैल गई। फिर पता नहीं कैसे आग लग गई और धमाके के साथ पूरे घर में लपटें फैल गईं। उन्होंने बताया कि आग की लपटों में संदीप, उषा, उनकी मां रुकमणी देवी, चाची शकुंतला व बेबी झुलस गई। रुकमणी देवी, शकुंतला व बेबी घर के बाहर गेट के पास खड़ी थी। धमाके के कारण गेट उखड़कर शकुंतला के सिर पर जा लगा, जिससे उसके सिर में गहरी चोट लगी। उन्होंने बताया कि गनीमत रही कि उस समय घर में से तीन बच्चे स्कूल जा चुके थे।
अग्निशमन विभाग के कार्यालय इंचार्ज सुरेंद कुमार ने बताया कि आग के कारण घर में रखा सारा सामान जल गया। बेड, सोफे, फ्रिज, वाशिंग मशीन, कपड़े व खाने का राशन तक जल गया या फिर खराब हो गया। इससे परिवार को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी व तीन कर्मचारियों को लगाकर आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे सिटी एसएचओ रोहताश ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। परिवार के सदस्यों और पड़ोस के लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाता है संदीप
हादसे में पीड़ित संदीप रेलवे गेट पर ही छोले-भटूरे की रेहड़ी लगाकर अपने परिवार को पाल रहा है। आग की घटना के कारण उसके घर का लगभग सारा सामान जल गया। जो बचा वह भी खराब हो गया। आसपास के लोगों ने संदीप के परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की, ताकि उसके परिवार को कुछ न कुछ राहत मिल सके।