फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five players excelled in paw wrestling

पंजा कुश्ती में पांच खिलाड़ियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Five players excelled in paw wrestling
कैथल। ग्वालियर में हुई पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में कैथल के पांच खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इसका आयोजन 22 से 24 जुलाई तक हुआ। इस प्रतियोगिता में कैथल के सात खिलाड़ियों का चयन हुआ था। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर पांच खिलाड़ियों का आगामी लीग के लिए चयन हुआ।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ी महिला वर्ग व चार पुरुष वर्ग के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 65 भारवर्ग में सीमा गोस्वामी ने पांचवां व कुसुम ने सातवां स्थान हासिल किया है। पुरुष वर्ग के 70 भारवर्ग में मोहित ने सातवां व सुरेंद्र सैनी ने 11वां व 80 किलो भारवर्ग में विपुल ने14वां स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में अंजू व रिंकू को कोई स्थान नहीं मिला।
विज्ञापन

पंजा कुश्ती एसोसिएशन के सचिव अशोक आर्य ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 25 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इसमें कैथल के पांच खिलाड़ियों का आगामी लीग के लिए चयन हो गया है। प्रतियोगिता के स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी। उन्होंने कहा कि पंजा कुश्ती प्रतियोगिता से युवाओं का शारीरिक, मानसिक व भावात्मक विकास होता है। पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों को खेलों में आगे आने चाहिए। खेल से युवा नौकरी व अपना अच्छा भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed