{"_id":"6841ee1cd7063d99dc0df293","slug":"five-people-named-in-dowry-harassment-case-kaithal-news-c-18-1-knl1004-663759-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पांच नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दहेज प्रताड़ना के आरोप में पांच नामजद
Fri, 06 Jun 2025 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Fri, 06 Jun 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
कैथल। तितरम पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना व गर्भपात करवाने का केस दर्ज किया है। उसने शिकायत में बताया था कि उसकी शादी कुछ समय पूर्व प्योदा के दीपक के साथ हिंदू रीति-रिवाज अनुसार हुई थी। आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के समय दिए गए दहेज से वर पक्ष के लोग संतुष्ट नहीं थे। अधिक दहेज की मांग के लिए उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। विवाहिता का आरोप है कि उसके पति ने उसके परिजनों के साथ मिलकर उसका गर्भपात भी करवा दिया। जांच अधिकारी एएसआई अमरजीत ने बताया कि पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति दीपक, ससुर दरबारा सास मनीषा, कृष्णा और शिवा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवादचीका रोड पर हादसा, एक घायल
कैथल। चीका रोड पर सड़क हादसे में एक अधेड़ घायल हो गया। खानपुर निवासी सुबे सिंह ने शहर थाना की पुलिस को दी शिकायत में बताएं कि तीन जून को जब वह गांव के चीका रोड से जा रहा था तो अज्ञात वाहन चालक ने उसकी साइकिल को टक्कर मारकर घायल कर दिया। हादसे के बाद गाड़ी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद