फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five people died of corona, 89 new cases were reported

पांच लोगों की कोरोना से मौत, 89 नए मामले सामने आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five people died of corona, 89 new cases were reported
जिले में कोरोना का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा। वीरवार को भी पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। जबकि 89 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। हालांकि मौत के आंकड़ों में कमी नहीं आ रही है।
विज्ञापन

डीसी सुजान सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी देते हुए बताया कि जिले में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 89 नए केस सामने आए है। अब तक 154 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

वीरवार को जिले में कोरोना से 5 व्यक्तियों की मृत्यु हुई। इनमें 55 वर्षीय किठाना निवासी पुरुष, 62 वर्षीय महिला अरनोली निवासी, मातागेट कैथल निवासी 43 वर्षीय पुरुष, चीका निवासी 85 वर्षीय महिला, स्थानीय जाखौली अड्डा कैथल 50 वर्षीय महिला, जिनका इलाज नागरिक अस्पताल कैथल में चल रहा था, शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा वीरवार को 144 कोरोना मरीज ठीक होने के बाद घर भेज दिए गए हैं। जिले में 8 हजार 353 कोरोना के मरीजों में से 7 हजार 290 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब कोरोना के एक्टिव केस 910 रह गए है। अभी तक लिए गए 2 लाख 8 हजार 506 में से 1 लाख 97 हजार 820 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है।
जिले में 700 मरीज होम आइसोलेशन में है। इन लोगों से दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया जाता है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों को मेडिकल कीट, आयुर्वेदिक दवाइयों की होम डिलीवरी की जा रही है।
जिले में कुल 34 कोविड केयर सेंटर हैं, जिनमें 1410 बेडों की व्यवस्था की गई है। जिला के सरकारी व निजी अस्पतालों में कुल 300 ऑक्सीजन बेड, 35 आइसीयू बेड तथा 17 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।

जिले में अभी तक 1 लाख 13 हजार 927 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 97 हजार 626 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 16 हजार 301 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है, जिनमें 10 हजार 196 हेल्थ केयर वर्कर्स, 5 हजार 716 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 91 हजार 615 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 6 हजार 400 व्यक्ति शामिल हैं। वीरवार को कुल 3217 व्यक्तियों को टीकाकरण किया गया, जिनमें 48 हेल्थ केयर वर्कर, 27 फ्रंट लाइन वर्कर्स, 45 वर्ष आयु वर्ग से ऊपर के 998 व्यक्ति तथा 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के 2144 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 14 हजार 780 वैक्सीन उपलब्ध हैं, जिसमें से 12530 कोविशिल्ड तथा 2250 कोवैक्सीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed