फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five participants of Pai won the first prize

Kaithal News: पाई के पांच प्रतिभागियों ने जीता प्रथम पुरस्कार

Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Feb 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Five participants of Pai won the first prize
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पाई। हम होंगे कामयाब शिक्षा क्लब सेरहदा में आयोजित मासिक परीक्षा में पाई के पांच विद्यार्थियों ने प्रथम स्थान पाया। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में मात्र 12 विद्यार्थियों का चुनाव प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए किया गया। प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रथम पांच विद्यार्थी गांव पाई के रहे। कक्षा चौथी और पांचवीं आयु वर्ग के विद्यार्थियों में गांव पाई से आरुषि ने प्रथम स्थान के साथ सबसे कम आयु की विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।

गौरतलब है कि यह प्रतियोगिता सेरहदा गांव के राजकीय कन्या महाविद्यालय में हर महीने प्रथम रविवार को आयोजित की जाती है। इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जाते हैं।
विज्ञापन


इस बार इस प्रतियोगिता में छह गांव के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा में मुख्य रूप से गणित, हिंदी, अंग्रेजी, विज्ञान, मानसिक योग्यता और सामान्य ज्ञान के प्रश्न शामिल रहते हैं। प्रतियोगिता में आरुषि, आर्यन, नवीन, हन्नी जांगड़ा, मानव व तरुण कुमार अव्वल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन के इस अवसर पर शिक्षा क्लब की समस्त कार्यकारिणी, मुख्य समाजसेवी, अभिभावक एवं आसपास के गांव से पहुंचे हुए मुख्य व्यक्ति शामिल हुए। इसमें विजेंद्र सिंह, राममेहर, मनोज कुमार, कुलदीप सिंह जांगड़ा, अशोक कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed