फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Five new infected dengue patients found, number 48

Kaithal News: डेंगू के पांच नए संक्रमित मरीज मिले, संख्या 48

Tue, 12 Nov 2024 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 12 Nov 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five new infected dengue patients found, number 48

विज्ञापन
कैथल। जिले में सोमवार को एक साथ डेंगू के पांच नए संक्रमित केस मिले। इस प्रकार कुल केसों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है। ये मरीज गांव क्याेड़क, मायापुरी कॉलोनी, राधा स्वामी कॉलोनी, ऋषिनगर, चिरंजीव कॉलोनी में मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है कि डेंगू के मरीज न बढ़े और इसके लिए उसकी कवायद जारी है।

उधर, जांच के दौरान सोमवार को जिले में 82 जगहों पर डेंगू के मच्छर का लार्वा मिला है। सभी संबंधित मालिकों को नोटिस दिया व सफाई के लिए जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों की ओर से पूरे जिले के 11 हजार 324 घरों व दुकानों का डोर टू डोर सर्व किया। इस दौरान 112 संदिग्ध लोगों के ब्लड सैंपल में लिए गए। अब तक जिले में 2625 जगहों पर मच्छर का लार्वा मिल चुका है। पिछले साल डेंगू के 118 मरीज मिले थे।
विज्ञापन


जिला सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ जिले में डेंगू व चिकनगुनिया के टेस्ट कराने का मूल्य निर्धारित किया गया है। डेंगू एलाइजा टेस्ट 600, चिकनगुनिया एलाइजा 600 और चिकनगुनिया का आरटीपीसीआर टेस्ट का दाम एक हजार रुपये निर्धारित है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed