{"_id":"6849e0ffb48a9e2bf707b233","slug":"five-day-workshop-in-delhi-from-16th-kaithal-news-c-18-1-knl1004-668058-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: दिल्ली में पांच दिवसीय कार्यशाला 16 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: दिल्ली में पांच दिवसीय कार्यशाला 16 से
Thu, 12 Jun 2025 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 12 Jun 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) द्वारा नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 तथा विद्यालयी शिक्षा के लिए राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रूपरेखा (एनसीएफ) के अंतर्गत कक्षा 4 की हिंदी पाठ्यपुस्तक वीणा का निर्माण किया गया है। इसके अध्यायों पर आलेख लेखन के लिए पांच दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन 16 जून से 20 जून तक केंद्रीय शैक्षणिक प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली में किया जा रहा है।
यह जानकारी आरोही आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्योंग में कार्यरत हिंदी प्राध्यापक डॉ. विजय चावला ने दी। उन्होंने बताया कि उन्हें इस पुस्तक के निर्माण के लिए गठित राष्ट्रीय समिति में हरियाणा शिक्षा विभाग से एकमात्र शिक्षक के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि पाठ्यपुस्तक ‘’वीणा’’ को पूरी तरह राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया किअब केंद्रीय शैक्षिक प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईईटी) कार्यशाला में रिसोर्स पर्सन के रूप में आमंत्रित किया गया है। संवाद