फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Fishes die again in Shri Kapil Muni Sarovar

Kaithal News: श्री कपिल मुनि सरोवर मेंं फिर मरीं मछलियां

Thu, 08 Feb 2024 02:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Thu, 08 Feb 2024 02:09 AM IST
विज्ञापन
Fishes die again in Shri Kapil Muni Sarovar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। श्री कपिल मुनि सरोवर में एक बार फिर से मछलियों के मरने का मामला प्रकाश में आया है। इस बार व्यापक स्तर पर मछलियों के मरने से सरोवर में बदबू का आलम है। पिछले साल मई-जून में भी इस तरह की घटना हुई थी। इस समस्या पर विश्वकर्मा संगठन के प्रवक्ता प्रीत जगदेवा ने एसडीएम देवेंद्र शर्मा को इसकी जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि सरोवर मेंं साफ पानी व निकासी की कोई व्यवस्था न होने कारण ऐसे हालत बने हैं। सरोवर में मछलियों के मरने की समस्या पुरानी है। पिछले साल भी सरोवर में बड़ी संख्या में मछलियां मर गई थीं। इस सूचना पर एसडीएम की ओर से संज्ञान लेने के बाद नगर पालिका, सिंचाई, जन स्वास्थ्य, स्वास्थ्य, केडीबी व अन्य विभाग हरकत में आए थे। एसडीएम देवेंद्र शर्मा ने कहा कि प्राचीन श्री कपिल मुनि सरोवर में व्यापक स्तर पर अचानक मछलियोंं के मरने का जो मामला प्रकाश में आया है। वह संज्ञान में है। मछलियों को बचाने के लिए कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

महाभागवत पुराण में है कपिलमुनि तीर्थ का उल्लेख
कपिलमुनि को भगवान विष्णु का छठा अवतार माना गया है। उनके पिता करदम ऋषि और माता देवहूति थी। उन्होंने अपनी माता को सरोवर तट पर ही सांख्यदर्शन का ज्ञान दिया था। तट पर कपिलमुनि ने तपस्या की थी। पहले कलायत को कपिलायत बोला था, लेकिन धीरे-धीरे अब कलायत नाम हो गया। हर महीने की पूर्णिमा पर यहां मेला लगता है। 2006 में तीर्थ पर राष्ट्रीय सरस्वती अनुसंधान के वैज्ञानिक आए थे। उन्होंने माना था सरोवर में जलधारा अपने आप फूट जाती है। साल 2005 में तीर्थ के कायाकल्प पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन उसके बाद कुछ नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed