फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   First heap of paddy reached Cheeka Mandi

Kaithal News: चीका मंडी पहुंची पहली धान की ढेरी

Wed, 07 Aug 2024 05:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 07 Aug 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
First heap of paddy reached Cheeka Mandi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुहला-चीका। एशिया की प्रमुख अनाज मंडी चीका में मंगलवार को सीजन की पहली धान की ढेरी की आवक हुई। मंडी में पीआर 26 धान की आवक शुरू होने से व्यापारियों के चेहरे खिल गए है।

मंगलवार को पहुंची धान की ढेरी में हालांकि नमी की मात्रा काफी थी। इसके बावजूद व्यापारियों ने इस धान को 1600 रुपये प्रति क्विंटल के भाव से खरीद लिया। व्यापारियों ने बताया कि उनके राइस मिल धान की पिराई के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
विज्ञापन


कहा कि मंडी में धान की आवक शुरू होने से जहां उनके राइस मिलों में पिराई का काम शुरू हो पाएगा वहीं मंडी में काम की बाट जोह रहे मजदूरों को भी काम मिलेगा। बता दें कि चीका में लगभग 125 राइस मिल है। इन मिलों को पिराई के लिए हर वर्ष लाखों टन धान की जरूरत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सीजन में धान की पहली ढेरी पहुंचने से राइस मिलों में काम शुरू हो पाएगा। उधर मार्केट कमेटी चीका के सचिन रवीश कुमार ने बताया कि मंडी में पहुंची धान की ढेरी को बोली रजिस्टर में दर्ज करने के बाद ही बेचा गया है। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया है कि कोई भी धान की ढेरी बोली रजिस्टर दर्ज करवाए बीना ना खरीदें। यदि कोई व्यापारी ऐसा करता पाया गया तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed