{"_id":"695970ac6f2333853002af30","slug":"first-aid-information-kaithal-news-c-18-1-knl1004-816222-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: प्राथमिक चिकित्सा की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: प्राथमिक चिकित्सा की दी जानकारी
Sun, 04 Jan 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Sun, 04 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पूंडरी में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन दो सत्रों में किया गया, जिसमें विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा के साथ पर्यावरण संरक्षण की जानकारियां दी गईं।
दूसरे सत्र में अंजू शर्मा ने स्वयंसेवकों को प्राथमिक चिकित्सा एवं होम नर्सिंग का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने विशेष रूप से कुत्ते के काटने और सांप के काटने जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में अपनाए जाने वाले प्राथमिक उपचार के बारे में जानकारी दी। अंजू शर्मा ने बताया कि प्राथमिक चिकित्सा किसी चोट या अचानक आई बीमारी की स्थिति में दी जाने वाली तत्काल सहायता होती है, जिसका उद्देश्य चिकित्सकीय सहायता मिलने तक जीवन की रक्षा करना, स्थिति को गंभीर होने से रोकना और पीड़ा को कम करना होता है। उन्होंने पट्टी बांधने, घाव की देखभाल और सीपीआर जैसी बुनियादी प्रक्रियाओं की भी जानकारी दी।
इससे पहले वन विभाग की रेंजर अधिकारी रेखा रानी ने एनएसएस स्वयंसेवकों को पर्यावरण संरक्षण एवं वनों के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में वनों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। रेखा रानी ने स्वयंसेवकों को अधिक से अधिक पौधारोपण करने, लगाए गए पौधों की देखभाल करने और वनों की सुरक्षा में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रकृति संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
विज्ञापन
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी सुनील दत्त आत्रेय, दिव्या गोयल, उमेश गुप्ता, सुशील सैनी, कामना शर्मा, बृजेश टाया उपस्थित रहे।