फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Firing on a youth in village Pai of Kaithal- CCTV footage of case surfaced; Police engaged in investigation

Kaithal: पाई में युवक पर फायरिंग मामला- मामले की सीसीटीवी फुटेज आई सामने; खंगालने में लगी पुलिस

Thu, 16 Jan 2025 04:36 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 16 Jan 2025 04:36 PM IST
सार

फायरिंग मामले में घायल होने से पहले 25 साल का युवक सचिन पीली शर्ट पहने हुए आगे भाग रहा है और दो आरोपी हाथों में अवैध पिस्तौल लिए उसके पीछे दौड़ रहे हैं। इसके बाद वे कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने सचिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं।

विज्ञापन
Firing on a youth in village Pai of Kaithal- CCTV footage of case surfaced; Police engaged in investigation
घटना का सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

कैथल के पाई गांव में युवक पर हुई फायरिंग मामले में अब गोली चलाने वाले आरोपी बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज सामने आई हैं। यह फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने इसे खंगालना भी शुरू कर दिया है। हालांकि अभी तक मामले में शामिल किसी भी आरोपी की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई हैं। इस मामले में पूंडरी थाना की ओर से लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन




यह सीसीटीवी फुटेज आई है सामने
फायरिंग मामले में घायल होने से पहले 25 साल का युवक सचिन पीली शर्ट पहने हुए आगे भाग रहा है और दो आरोपी हाथों में अवैध पिस्तौल लिए उसके पीछे दौड़ रहे हैं। इसके बाद वे कुछ दूरी पर जाकर उन्होंने सचिन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर देते हैं। इसमें सचिन को चार गोलियां लगती हैं। जैसे वह गोली लगने के बाद नीचे गिरता है आरोपी भाग जाते हैं। पुलिस की  शुरूआती जांच में सामने आया कि घायल सचिन पर कुछ समय पहले एक युवक की हत्या का आरोप लगा था।
विज्ञापन


इस मामले के बाद वह पहले विदेश चला गया, लेकिन वापस आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। वह छह महीने पहले ही जेल से बाहर आया था। बताया जा रहा है कि हत्या के मामले का बदला लेने के लिए उस पर गोलियां चलाईं गई। पुलिस अनुसार अभी इस मामले में गहतना से जांच की जा रही है। जानकारी अनुसार घायल युवक सचिन पर 2020 में अपने गांव के एक युवक संसार की हत्या का आरोप लगा था। हालांकि इसके बाद वह सिंगापुर चला गया था, कुछ समय बाद वह गांव वापस आ गया। उस समय कैथल सीआईए वन टीम उस केस की छानबीन कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तब पुलिस को पता चला कि संसार की हत्या सचिन ने की है। इसके बाद सचिन फिर 2022 में से विदेश भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने उसे विदेश जाने से पहले ही उठा लिया। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला कि उसने ही उनके गांव के युवक संसार की कुल्हाड़ी से हत्या कर की थी, तभी से वह जेल में बंद था। वह अभी छह महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था।  पूंडरी थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed