फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   firing at sarpanch candidate

सरपंच पद के प्रत्याशी पर फायरिंग

Wed, 23 Sep 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल
अमर उजाला ब्यूरो/कैथल Updated Wed, 23 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
पिहोवा रोड पर बुधवार दोपहर हथियारबंद लोगों ने एक सरपंच पद के प्रत्याशी पर अंधाधुंध गोलियां चला उसकी हत्या का प्रयास किया। प्रत्याशी ने एक स्कूल में घुसकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


पुलिस ने घटना को लेकर तीन लोगों को खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस इसे गैंगवार से जोड़कर देख रही है। एसपी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

गुहला के खुशहाल माजरा गांव निवासी चांदीराम इस बार सरपंच पद के लिए चुनाव लड़ रहा है। वह दोपहर दो बजे मोटरसाइकिल से अपने कार्यालय से घर जा रहा था।

पिहोवा रोड पर तीन युवकों ने उसे घेर लिया और उस पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। चांदीराम चीका गांव की ओर भाग लगा। हमलावरों ने उसका पीछा किया।

तभी चांदीराम एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में घुस गया। हमलावरों ने यहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और गोलियां दागी। गोली स्कूल मेन गेट के बाद आने वाले छोटे गेट में घुस गई।
विज्ञापन


इसके बाद चांदीराम स्कूल की दूसरी ओर की दीवार फांदकर भाग गया। तीनों हमलावर भी बाद में वहां से भाग निकले। चांदीराम एवं उसके साथियों का हमलावरों से पहले से विवाद चल रहा है। पुलिस मामले को चुनावी रंजिश एवं गैंगवार से जोड़कर देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंदर परीक्षा दे रहे थे बच्चे
जिस समय यह घटना घटी, वह बच्चों की छुट्टी का समय था। लेकिन परीक्षा होने से बच्चे अंदर कमरों में थे। बच्चे अगर गेट पर होते तो अनहोनी हो सकती थी। वहीं दूसरी ओर बुधवार को हरियाणा सरकार ने हरियाणा शहीदी दिवस पर बुधवार को प्रदेश में सरकारी स्कूलों की छुट्टी घोषणा की हुई थी। इसके बाद भी स्कूल खुला था। पुलिस ने चांदीराम के बयान के आधार पर कुशाल माजरा निवासी निर्मल, भूना निवासी मुकेश और चीका निवासी काला के खिलाफ हत्या का प्रयास के तहत मामला दर्ज कर लिया है।



आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर ली हैं। वारदात में चांदीराम के खिलाफ चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी की भी जांच की जा रही है। मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
कृष्ण मुरारी, एसपी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed